Honda के इस स्कूटर में 60 की माइलेज, 90 हजार से कम कीमत; जानें इसके तगड़े फीचर्स?

Honda Activa 125 में 4 वेरिएंट और अलॉय व्हील मिलते हैं, यह स्कूटर ड्रम ब्रेक के साथ ऑफर किया जा रहा है। इसमें सिंपल हैंडलबार और हैवी सस्पेंशन दिया गया है। स्कूटर का बेस मॉडल 82,043 रुपये एक्स शोरूम पर मिलता है।

honda activa 125
विज्ञापन

Petrol scooters under 90000: बाजार में एंट्री लेवल स्कूटरों की हाई डिमांड रहती है, यह स्कूटर एक लाख रुपये से कम कीमत पर आते हैं। इनमें अलॉय व्हील और डैशिंग कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं। बाजार में ऐसे ही दो धाकड़ स्कूटर हैं Honda Activa 125 और TVS Ntorq 125. दोनों हाई स्पीड स्कूटर हैं, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और डिजिटल कंसोल के साथ आते हैं। आइए आपको दोनों स्कूटरों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

Honda Activa 125

विज्ञापन

 

Honda Activa 125 में 4 वेरिएंट और पांच कलर

होंडा एक्टिवा 125 में 8.3 पीएस की मैक्सिमम पावर मिलती है, जिससे यह हाई स्पीड जनरेट करता है। स्कूटर सड़क पर 60 kmpl की हाई माइलेज देता है। बाजार में इसके 4 वेरिएंट आते हैं। यह 10.4 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क देता है और इसमें पांच कलर ऑप्शन (Pearl Night Start Black, Heavy Grey Metallic, Rebel Red Metallic, Pearl Precious White और Midnight Blue Metallic) अवेलेबल हैं।

अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर

स्कूटर का बेस मॉडल 82,043 रुपये एक्स शोरूम कीमत पर मिलता है, वहीं, इसका टॉप मॉडल 91,233 रुपये में आता है। स्कूटर का कुल वजन 109 किलोग्राम है, जिससे बुजुर्ग, महिलाएं कोई भी इसे आसानी से सड़क पर कंट्रोल कर सकता है। इस स्मार्ट स्कूटर में अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर मिलते हैं, यह ड्रम ब्रेक के साथ आता है। इसमें सिंपल हैंडलबार और हैवी सस्पेंशन मिलता है।

विज्ञापन

TVS Ntorq 125 में 5.8 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक

TVS Ntorq 125 इस स्कूटर में हाई पावर 124.8cc पेट्रोल इंजन मिलता है। यह धाकड़ इंजन सड़क पर हाई स्पीड के लिए 9.3bhp की पावर देता है। सड़क पर यह 95 km/h तक की टॉप स्पीड देता है। स्कूटर महज 5 सेकंड में 60 kmph की स्पीड पकड़ लेता है। स्कूटर में 5.8 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है, यह छह वेरिएंट में आता है। यह हाई स्पीड स्कूटर है।

स्कूटर में 42 kmpl की हाई माइलेज

स्कूटर शुरुआती कीमत 87,135 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसका टॉप मॉडल 98,955 हजार रुपये एक्स शोरूम में आता है। स्कूटर में 42 kmpl की हाई माइलेज निकलती है। स्कूटर का वजन 118 kg है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ