Honda Activa 125: इलेक्ट्रिक स्कूटरों के आने के बाद भी पेट्रोल टू व्हीलरों की डिमांड कम नहीं हुई है। इसी कड़ी में एक 125 सीसी का स्कूटर है जिसे स्कूटर लवर्स काफी पसंद करते हैं। यह स्कूटर 47 kmpl की हाई माइलेज देता है। यह शुरुआती कीमत 82043 हजार रुपये में मिलता है। आइए आपको इसके फीचर्स और बाजार मे यह किसे टक्कर देता है यह बताते हैं।
चार वेरिएंट और बॉडी-कलर फ्रंट फेंडर
Honda Activa 125 में कंपनी 124 cc का दमदार पेट्रोल इंजन दे रही है। इसमें चार वेरिएंट आते हैं जिसमें ड्रम और डिस्क दोनों के ऑप्शन मिलते हैं। इसका कुल वजन 110 kg का है, जिससे संकरी गलियों या फिर भीड़भाड़ वाली जगहों पर इसे चलाना आसान हो जाता है। स्कूटर में एप्रन-माउंटेड फ्रंट टर्न इंडिकेटर्स और बॉडी-कलर फ्रंट फेंडर मिलते हैं।
Honda Activa 125
5.3 लीटर का फ्यूल टैंक
होंडा का यह सिंगल सिलेंडर इंजन है, जो एयर कूल्ड मोटर के साथ आता है। इस स्कूटर में 8.19 bhp की हाई पावर मिलती है। इसकी सीट हाइट 712 mm की है, इसमें 5.3 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। Honda Activa 125 का टॉप मॉडल 91233 हजार रुपये में आता है। इसमें स्मार्ट फाइंड, रिमोट अनलॉक, कीलेस इग्निशन दिया गया है। बाजार में यह स्कूटर Hero Destini 125, TVS Jupiter 125, Suzuki Access 125, और Yamaha Fascino 125 से मुकाबला करता है।
बॉडी-कलर काउल के साथ सिंगल-पॉड हेडलाइट
सेफ्टी के लिए होंडा अपने इस स्कूटर में कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दे रहा है, जिससे इसके दोनों टायरों पर राइडर को फुल कंट्रोल मिलता है। इस स्कूटर में 10.4 Nm का टॉर्क मिलता है। इस स्कूटर में आगे डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक मिलते हैं। Honda Activa 125 में बॉडी-कलर काउल के साथ सिंगल-पॉड हेडलाइट दी गई है।
सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
इसमें एप्रन पर क्रोम गार्निशिंग दी गई है। इस धाकड़ स्कूटर में एलईडी पोजिशन लैंप के साथ एलईडी हेडलाइट, एसीजी स्टार्टर, आइडलिंग स्टॉप सिस्टम दिया गया है। इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। इसमें ओडोमीटर, क्लॉक, ईसीओ इंडिकेटर और सर्विस ड्यू इंडिकेटर दिया गया है।
संबंधित खबरें
: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
42 mins agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
3 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
23 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
2 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines