पहाड़ों पर गाड़ी का ये फीचर बचाएगा आपकी जान, कभी नहीं होगा कार स्लिप होने का खतरा
Edited By Amit Kasana

hill hold assist
Edited By Amit Kasana

hill hold assist
Car Safety Features: पहाड़ों या ऊंचाई पर अकसर कार पीछे की तरफ घिसकने का खतरा होता है। लेकिन अब कार निर्माता कंपनियों ने गाड़ियों में हिल होल्ड असिस्ट फीचर देना शुरू कर दिया है। इस तकनीक से ऊंचाई पर कारों को कंट्रोल करना आसान हो जाता है। आइए आपको बताते हैं कि यह फीचर कैसे काम करता है और इसका क्या फायदा है।
इंडिया में KIA Seltos, Tata Nexon, Hyundai Creta, Maruti Ertiga और Mahindra Thar जैसी कारों में हिल होल्ड असिस्ट का फीचर मिलता है। यह सभी कारें 15 लाख के अंतर्गत बाजार में उपलब्ध हैं। यह फीचर ऑटोमैटिक रूप से काम करता है। कुछ कारों में फ्रंट केबिन में इसका ऑन-ऑफ का बटन दिया जाता है।
जब भी हम अपनी कार से पहाड़ों पर घूमने जाते हैं परिजनों को हमारी सेफ्टी की चिंता रही है। अब कार में मौजूद यह सिस्टम हमें सड़क हादसों से बचने में मदद करता है। हिल होल्ड कंट्रोल ऊंचाई पर कार रुकने के बाद खुद ब खुद काम करना शुरू कर देता है। ढलान पर जब ड्राइवर का गाड़ी की ब्रेक पर से पैर हटाता है तो कार पीछे जाने लगी है ऐसे में हिल होल्ड असिस्ट कार के चारों पहियों को पीछे जाने से रोकता है। चालक को कार कंट्रोल करने का अधिक समय प्रदान करता है।
जानकारी के मुताबिक यह एक ड्राइवर असिस्ट सिस्टम होता है। जिन कारों में यह फीचर नहीं होता वह ऊंचाई पर ब्रेक और क्लच छोड़ते पीछे की तरफ घिसकने लगती हैं। लेकिन हिल होल्ड असिस्ट पहियों को पीछे जाने से रोकता है। कुछ सेकंड के लिए पहियों पर दबाव को कम करता है, इस बीच चालक को वाहन कंट्रोल करने का समय मिल जाता है। बता दें कि हिल होल्ड तकनीक कार में हैंडब्रेक, ब्रेक और क्लच प्लेट जैसे कम्पोनेंट्स को जल्दी खराब होने से बचाता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: