Heybike Ranger S: ई बाइक्स इंडियन यूथ का नया क्रेज बनती जा रही हैं। यही वजह है कि टू व्हीलर निर्माता कंपनियां ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर नए डिजाइन और फॉरमेट के हिसाब से अपनी ई बाइक्स लॉन्च कर रही हैं। इसी कड़ी में एक बाइक है Heybike Ranger S.
750 W की रियर हब मोटर
Heybike Ranger S में 750 W की रियर हब मोटर दी गई है। जो इसे ऊंचाई या पहाड़ के रास्तों में चलने की क्षमता देती है। इसमें 20 x 4 इंजन के मोटे टायर दिए गए हैं। जो हाई प्रेशर झेलने के लिए बनाए गए हैं। जो अचानक ब्रेक लगाने पर फिसलने से बचने में मददगार हैं।
Fat टायर इलेक्ट्रिक बाइक है
कंपनी के अनुसार यह टायर इलेक्ट्रिक बाइक है। यह हाई परफॉमेंस बाइक है। इसका खास फ्रेम लंबे समय चलाने पर राइडर को थकान महसूस नहीं होने देता। यह वनपीस, magnesium अलॉय फ्रेम ई बाइक है। यह पूरी तरह foldable e-bike है। जिसमें हाईड्रोलिक फ्रंट फ्रोक सस्पेंशन है।
महज 42 kg है class 3 e-bike
ग्लोबल मार्केट में इंडियन रुपये के मुताबिक इसकी कीमत 40,824.44 रुपये है। इसका कुल वजह महज 42 kg है। कंपनी के अनुसार यह class 3 e-bike है, जो 45 km/h की स्पीड देती है। इसके टायर में अतिरिक्त कुशनिंग मिलती है, जो सफर को स्मूथ बनाती है।
हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक से कंट्रोल करना आसान
इसमें हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक हैं जो बाइक को तुरंत कंट्रोल करने और रोकने में मदद करते हैं। इसमें 7-स्पीड ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें प्रेम इंटीग्रेटेड और रिमूवेबल 48 V 15 Ah की बैटरी दी जाती है। यह एक बार चार्ज होने में कुल करीब 88 km तक चलती है। इसमें पैडल भी हैं।
चार घंटे में फुल चार्ज हो जाती है
यह बाइक A 4-amp चार्जर से लगभग चार घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। इसमें LED लाइटिंग, फुल फेंडर्स, रियर रैक आदि फीचर्स दिए गए हैं। हेबाइक मार्केटिंग मैनेजर काइल यांग ने कहा कि “ई-बाइक की लोकप्रियता केवल अमेरिका में बढ़ी है क्योंकि लोग अपनी कारों से इस आसान, अधिक पर्यावरण के अनुकूल परिवहन के साधन में परिवर्तित हो गए हैं। ई-बाइक से आराम से दूरियां तय करना अब और भी आसान हो गया है और हमारा रेंजर एस उन सभी के लिए सबसे अच्छा एंट्री-लेवल मॉडल है।
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
1 hr ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
5 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines