हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

अब Flex Fuel से भी चलेगी Hero की सबसे सस्ती बाइक, इतनी होगी माइलेज

HF Deluxe Flex Fuel के इंजन की बात करें तो इसमें 97.2 cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलेगा जो E20-E85 फ्यूल पर भी चलेगा। इतना ही नहीं इसमें फ़्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी को भी शामिल किया है।

विज्ञापन

HF Deluxe Flex Fuel: हीरो मोटोकॉर्प ने ऑटो एक्सपो 2025 में अपनी पहली Hf Deluxe Flex Fuel बाइक से पर्दा उठाया। इस साल इस बाइक को लॉन्च किया जा सकता है। सरकार भी फ्लेक्स फ्यूल को बढ़ावा दे रही है। माना जा रहा है कि इस फ्यूल की मदद से बाइक की रनिंग कॉस्ट तो कम होगी ही साथ ही माइलेज भी बेहतर मिलेगी। और सबसे बड़ी बात फ्लेक्स फ्यूल से प्रदूषण पर लगाम भी लगेगी। आइये जानते हीरो एचएफ़ डीलक्स फ़्लेक्स फ़्यूल में और क्या कुछ खास आपको देखने को मिलने वाला है।

किफायती इंजन, बेहतर माइलेज

हीरो एचएफ़ डीलक्स फ़्लेक्स फ़्यूल के इंजन की बात करें तो इसमें 97.2 cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलेगा जो E20-E85 फ्यूल पर भी चलेगा। इतना ही नहीं इसमें फ़्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी को भी शामिल किया है जो माइलेज को बढ़ाने में मदद करती है। यह इंजन 8.36 पीएस की पावर और 8.05 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया है। सोर्स के मुताबिक बाइक की माइलेज 80-90 किलोमीटर तक जा सकती है। लेकिन हीरो की तरफ से फाइनल माइलेज की डिटेल्स आना अभी बाकी है…

फीचर्स

इस बाइक में मेटल ग्रैब रेल, एलॉय व्हील, ट्यूबलेस टायर, क्रैश गार्ड जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी सीट सॉफ्ट और फ्लैट है, जिसकी वजह से दो लोग इस पर आसानी से बैठ सकते हैं और लंबी दूरी पर भी यह बाइक निराश होने का कोई मौका नहीं देती। फ्यूल टैंक के ठीक नीचे Flex Fuel लिखा हुआ है और बाइक पर ग्रीन ग्राफिक्स दिए गये हैं जिससे आप आसानी  से बाइक को पहचान सकते हैं।

इस बाइक में 9.1 लीटर की क्षमता का फ्यूल टैंक दिया है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 165mm है। बाइक के फ्रंट और रियर व्हील्स में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। मौजूदा Hero HF Deluxe की कीमत 59,998 रुपये (एक्स-शो रूम कीमत) से शुरू होती है। लेकिन Flex Fuel मॉडल की कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है। हीरो मोटोकॉर्प की तरफ से इस बाइक के लॉन्च को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें: नई Royal Enfield Scram 440 भारत में हुई लॉन्च! अब शामिल हुए ये एडवांस्ड फीचर्स

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें