---विज्ञापन---

सड़क पर इस बाइक के निकलते ही लग जाती है देखने वालों की भीड़, 12 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ मिलती है 54 kmpl की माइलेज, जानें कीम

Hero Bikes: हीरो की Xtreme 200S पांच स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन की धाकड़ बाइक है। इस बाइक में 199.6 cc का बड़ा इंजन मिलता है। जो सड़क पर 40 से 54 kmpl तक की हाई माइलेज देता है। यह स्पोर्ट्स बाइक है जो बाजार में केवल एक वेरिएंट में उपलब्ध है। 12.8 लीटर का फ्यूल टैंक […]

Hero Bikes: हीरो की Xtreme 200S पांच स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन की धाकड़ बाइक है। इस बाइक में 199.6 cc का बड़ा इंजन मिलता है। जो सड़क पर 40 से 54 kmpl तक की हाई माइलेज देता है। यह स्पोर्ट्स बाइक है जो बाजार में केवल एक वेरिएंट में उपलब्ध है।

12.8 लीटर का फ्यूल टैंक

Hero Xtreme 200S का कुल वजन 154.5 kg है। इसमें 12.8 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। बाइक की सीट को सभी हाइट वाले राइडरों के हिसाब से 795 mm का बनाया गया है। बाइक का दमदार इंजन 17.8 bhp की पावर देता है। यह बाइक शुरूआती कीमत 160204 लाख रुपये एक्स शोरूम में बाजार में मिलती है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

तीन कलर ऑप्शन और एबीएस

हीरो की इस शानदार बाइक के तीन कलर (Sports Red, Mapple Brown and Panther Black) ऑप्शन मिलते हैं। इसका इंजन 16.45 Nm की टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम है जो दोनों पहियों को कंट्रोल करने में मदद करता है। Xtreme 200S में aerodynamic शेप मिलती है। जो हवा के विपरित इसकी रफ्तार बनाए रखने में मदद करती है।

फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स

बाइक का बेहद स्लीक लुक दिया गया है। बाइक में LED हैंडलैंप और टेल लैंप मिलते हैं। इसमें फुली-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल आता है। बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, गियर पोजिशन इंडिकेटर और सर्विस रिमाइंडर मिलता है। बाइक के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स अप फ्रंट और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं।

---विज्ञापन---

 

First published on: May 17, 2023 07:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola