Hero Xtreme 160R: हीरो अपनी बाइक में धांसू फीचर्स और स्टाइलिश डिजाइन के लिए जाना जाता है। कंपनी जल्द ही अपनी धाकड़ मोटरसाइकिल Hero Xtreme 160R का नया एडवांस वर्जन लॉन्च करने वाला है। इस दमदार बाइक में तकरीबन 55.47 kmpl की हाई माइलेज मिलेगी।
बाइक में 163 cc का जानदार इंजन
बाइक में 163 cc का जानदार इंजन मिलेगा। यह इंजन सड़क पर 15.2 PS की तगड़ी पावर और 14 Nm का पीक टॉर्क देगा, जो इसे हाई परफॉमेंस बाइक बनाता है। Hero Xtreme 160R में सेफ्टी के लिए फ्रंट और रियर दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। अनुमान है कि बाइक की शुरुआती कीमत 1,18,616 लाख रुपये एक्स शोरूम होगी।
फाइल फोटो
अपडेटेड फीचर्स के साथ 14 जून को होगी लॉन्च
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 14 जून 2023 को कंपनी अपनी इस नई बाइक को पेश कर सकती है। 2023 Hero Xtreme 160R में अपडेटेड इंस्ट्रूमेंट कंसोल, न्यू कलर ऑप्शन और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलेंगे। Hero Xtreme 160R में नए अट्रैक्टिव डुअल कलर ऑप्शन भी ऑफर किए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः मारुति सुजुकी Wagon R, Swift, Celerio, Eeco समेत इन कारों पर इस महीने मिल रही है छूट, जानिए-आप कितना बचा सकते हैं?
जोड़े गए नए एडवांस फीचर्स
बाइक में ट्यूबलेस टायर और अट्रैक्टिव लुक्स मिलेंगे। हाल ही में इस शानदार बाइक को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। अनुमान है कि नई बाइक Hero Xtreme 160R में सेफ्टी के लिए एंटी ब्रेकिंग सिटस्म जैसे फीचर्स होंगे। इसमें कुछ नए एडवांस फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। जिससे हमें पेट्रोल और बाइक की माइलेज की की रियल टाइम जानकारी मिल सके।
फाइल फोटो
पहले से आरामदायक राइड का अनुभव मिलेगा
Hero Xtreme 160R इस बार यूएसडी फ्रंट फोर्क्स मिल सकते हैं। बाइक में LED लाइट, साइड-स्टैंड इंडिकेटर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर, USB चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे। यह न्यू जेनरेशन बाइक होगी।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
21 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines