Hero Xtreme 160R: मोटरसाइकिल और स्कूटर के दुनिया के सबसे बड़े निर्माता हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने अपने ग्राहकों के लिए प्रीमियम प्रोडक्ट में अलग-अलग रेंज की बाइक उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत नई Xtreme 160R 4V लॉन्च की है। Xtreme 160R 4V का उद्देश्य प्रीमियम मोटरसाइकिल श्रेणी में Hero MotoCorp की उपस्थिति को बढ़ाना है और Xtreme ब्रांड, जो कि सफल परिणाम इतिहास में देख चुका है, उसी राह में एक नई उपलब्धि को जोड़ना है।
इसे दुनिया भर के युवाओं को आकर्षित करने के मकसद से तैयार किया गया है और यह हीरो मोटोकॉर्प की हाई इंजन क्षमता को भी दिखाएगा, जिससे अच्छे और बेहतर इंजन के मामले में हीरो को सराहना मिल सकेगी।
क्या है खासियतें
इस दमदार बाइक में तकरीबन 55.47 kmpl की हाई माइलेज मिलेगा। बाइक में 163 cc का जानदार इंजन मिलेगा। यह इंजन सड़क पर 15.2 PS की तगड़ी पावर और 14 Nm का पीक टॉर्क देगा, जो इसे हाई परफॉमेंस बाइक बनाता है। Hero Xtreme 160R में सेफ्टी के लिए फ्रंट और रियर दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
Xtreme 160R 4V तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है: स्टैंडर्ड, कनेक्टेड 2.0 और प्रो। स्टैंडर्ड और प्रो के लिए कीमत 127,300 रुपये और 136,500 रुपये (एक्स शोरूम) से शुरू है। मिड-लेवल के लिए यह रकम 132,800 रुपये (एक्स शोरूम) हो सकती है।
बाइक की बुकिंग 15 जून को खुलेगी और यह Bajaj Pulsar N160, TVS Apache RTR 4V और Bajaj Pulsar NS160 को टक्कर देगी।
जोड़े गए नए एडवांस फीचर्स
बाइक में ट्यूबलेस टायर और अट्रैक्टिव लुक्स मिलेंगे। हाल ही में इस शानदार बाइक को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। अनुमान है कि नई बाइक Hero Xtreme 160R में सेफ्टी के लिए एंटी ब्रेकिंग सिटस्म जैसे फीचर्स होंगे। इसमें कुछ नए एडवांस फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। जिससे हमें पेट्रोल और बाइक की माइलेज की की रियल टाइम जानकारी मिल सके।
Hero Xtreme 160R इस बार यूएसडी फ्रंट फोर्क्स मिल सकते हैं। बाइक में LED लाइट, साइड-स्टैंड इंडिकेटर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर, USB चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे। यह न्यू जेनरेशन बाइक होगी।
संबंधित खबरें
ड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
49 mins agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 hr agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
20 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
22 hrs ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
1 day agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 day agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines