Hero Xtreme 125R vs Bajaj Pulsar 125: हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में भारतीय बाजार में एक दमदार मोटर साइकिल लॉन्च की है। जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। 1 लाख रुपये से कम में आने वाली यह एक शानदार बाइक है। हालांकि अब कुछ लोग इसकी तुलना Bajaj की Pulsar 125 से कर रहे हैं क्योंकि यह भी आपको इस प्राइस में लगभग सामान फीचर ऑफर कर रही है। क्या आप भी इन दोनों बाइक्स में कंफ्यूज हैं कि आपको कौन-सी खरीदनी चाहिए तो चलिए आज इसी के बारे में जानते हैं।
Hero Xtreme 125R vs Bajaj Pulsar 125 : फुल कंपैरिजन
कीमत
सबसे पहले कीमत कि बात करें तो हीरो एक्सट्रीम 125R को कंपनी ने 95,000 रुपये से लेकर 99,500 रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत के साथ लॉन्च किया है। जबकि Bajaj Pulsar 125 की कीमत 80,416 रुपये से लेकर 94,138 तक जाती है।
इंजन स्पेक्स
Xtreme 125R एक 125cc EBT इंजन से लैस है जो 11.5 bhp का पावर आउटपुट और 10.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं Bajaj Pulsar 125 में 124.4cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है जो 11.8 पीएस और 10.8 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है।
वीडियो में भी देखें फुल कंपैरिजन
ये भी पढ़ें : Samsung Vs IPhone: दोनों फ्लैगशिप फोन में कौन है असली चैंपियन?
हार्डवेयर
हार्डवेयर की बात करें तो इसमें सस्पेंशन ड्यूटी के लिए 37mm फ्रंट टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में 7-स्टेप शोवा-डेवलप्ड प्रीलोड एडजस्टेबल मोनोशॉक मिलता है। ब्रेकिंग के लिए Xtreme 125R में सिंगल-चैनल ABS के साथ 276 मिमी फ्रंट डिस्क मिलती है। जबकि Bajaj Pulsar 125 ड्रम फ्रंट ब्रेक और ड्रम रियर ब्रेक्स के साथ आती है।
फीचर्स
बजाज और Xtreme 125R में एक पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है जिसका यूज स्पीड, टैकोमीटर फ्यूल लेवल, ओडोमीटर और ट्रिपमीटर जैसी जानकारी दिखाता है। हालांकि Xtreme 125R में कॉल/एसएमएस नोटिफिकेशन के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी मिलती है। साथ ही लंबे समय तक ट्रैफिक में रुके रहने के दौरान ईंधन बचाने के लिए इसमें i3S टेक्नोलॉजी भी मिलती है। दोनों ही बाइक अपने प्राइस के हिसाब से काफी शानदार हैं लेकिन हीरो इस वक्त कुछ ज्यादा ऑफर कर रहा है।
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
7 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
8 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
10 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
12 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
14 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines