Hero Xtreme 125R: हीरो मोटर्स ने अपनी पॉपुलर बाइक Hero Xtreme 125R का नया सिंगल-सीट वैरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत दिल्ली में सिर्फ 1 लाख रुपये रखी गई है। यह नया मॉडल कंपनी की स्प्लिट-सीट ABS वेरिएंट से 2 हजार रुपये सस्ता है। यानी अगर आप स्टाइल और कंफर्ट दोनों चाहते हैं, तो यह बाइक आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकती है।
तीन वैरिएंट और कीमत
- सिंगल-सीट मॉडल- 1 लाख रुपये
- स्प्लिट-सीट IBS मॉडल- 98,425 रुपये
- स्प्लिट-सीट ABS मॉडल- 1,02,000 रुपये
सभी कीमतें दिल्ली एक्स-शोरूम के हिसाब से हैं। नए वैरिएंट में सिर्फ सीट का डिजाइन बदला गया है, लेकिन बाकी इंजन और फीचर्स वही हैं। सिंगल-सीट डिजाइन राइडर और पिलियन दोनों के लिए ज्यादा आरामदायक है।
इंजन और परफॉर्मेंस
Hero Xtreme 125R में 124.7cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 8,250 rpm पर 11.4 bhp पावर और 6,000 rpm पर 10.5 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। यह इंजन शहर में स्मूद राइडिंग और हाईवे पर बैलेंस्ड परफॉर्मेंस देने में सक्षम है।
ये भी पढ़ें- TVS के 150cc स्कूटर की जल्द होगी मार्केट में एंट्री, हीरो-यामाहा से होगी टक्कर
क्रूज कंट्रोल और राइडिंग मोड्स
इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें क्रूज कंट्रोल फीचर दिया गया है। अब तक यह टेक्नोलॉजी केवल KTM 390 Duke और TVS Apache RTR 310 जैसी प्रीमियम बाइक्स में मिलती थी। खास बात यह है कि सिर्फ एक बटन दबाकर आप बाइक की स्पीड को सेट कर सकते हैं और बिना एक्सीलेटर को बार-बार घुमाए आराम से लंबा सफर तय कर सकते हैं।
इसके अलावा इसमें राइड-बाय-वायर थ्रॉटल और तीन राइडिंग मोड्स Eco, Road और Power दिए गए हैं। यानी आपकी जरूरत और स्टाइल के हिसाब से बाइक की परफॉर्मेंस तुरंत बदल जाएगी।
फीचर्स जो बनाते हैं इसे खास
नई Hero Xtreme 125R में टेक्नोलॉजी से भरपूर फीचर्स मिलते हैं जैसे- ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला LCD डिस्प्ले, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, USB Type-C चार्जिंग पोर्ट, फुल-LED लाइटिंग। इन एडवांस फीचर्स की वजह से यह बाइक अपने सेगमेंट में बाकी सभी से एक कदम आगे नजर आती है।
क्यों खरीदें यह बाइक?
अगर आप कम बजट में स्टाइलिश, कंफर्टेबल और एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस बाइक चाहते हैं, तो Hero Xtreme 125R आपके लिए शानदार ऑप्शन है।
संबंधित खबरें
: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
1 hr agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
3 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
23 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
2 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines