Hero: बाइक से माउंटेन पर जाना हो या फिर एडवेंचर ट्रिप का इरादा रखते हैं। Royal Enfield और Yezdi के बारे में सोचने से पहले इस बाइक के बारे में आपको जानना जरूरी है। Hero इस बाइक ने आने से पहले ही इन दोनों मोटरसाइकिल डीलरों की रातों की नींद उड़ा दी है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं Hero Xpulse 400 की।
इंजन जल्दी से गर्म नहीं होगा
अपने नाम की तरह Hero Xpulse 400 दमदार इंजन दिया गया है। जिससे बाइक राइडर्स इसके लॉन्च होने के इंतजार में अन्य बाइक नहीं खरीद रहें हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बाइक में पावरफुल 421cc का इंजन है। जो सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूलिंग फीचर्स के साथ दिया गया है। खास बात यह है कि लंबे सफर, उबड़-खाबड़ रास्तों पर यह फ्यूल इंजेक्टेड इंजन जल्दी से गर्म नहीं होता। इसमें लगभग 40bhp की पावर और 35Nm की टॉर्क आउटपुट करने की क्षमता है।
और पढ़िए – लॉन्च हुई Hero की Super Splendor Xtec, 68 kmph की है माइलेज, कीमत बस इतनी सी
सिटी और कैपिंग के लिए डुअल पर्पस बाइक
यह सिटी राइड और कैपिंग के लिए डुअल पर्पस बाइक है। जिसमें राइडर्स के आराम, सुविधा का विशेष ख्याल रखा गया है। अपने सेंग्मेंट की अन्य बाइकों से इसकी कीमत कम रखी गई है। फिलहाल कंपनी इसका ट्रायल कर रही है। इसकी कीमत और लॉन्चिंग डेट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया। बताया जा रहा है कि अक्टूबर 2023 में कंपनी इसे लॉन्च कर सकती है। इसकी शुरूआती कीमत 1,70,000 लाख से 1,90,000 लाख रुपये एक्स शोरुम होने का अनुमान है।
और पढ़िए – Toyota की इस कार के आगे Fortuner भी फेल, लॉन्ग ड्राइव और ऑफरोडिंग के लिए है सबसे बेस्ट
अपने सेग्मेंट में दमदार एंट्री
यह अपने सेग्मेंट में Royal Enfield Scram 411, Royal Enfield Himalayan & Yezdi Adventure को टक्कर देगी। XPulse 400 में प्रीलोड एडजस्टमेंट के साथ फ्रंट में अपसाइड-डाउन फोर्क्स और पीछे मोनो शॉक दिए जाएंगे। बाइक में फ्रंट में 21 इंच का व्हील और ट्यूब्ड-टाइप टायर इसे मार्केट में उपलब्ध अन्य बाइकों से अलग बनाएंगे।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
49 mins agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
3 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
4 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
20 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
22 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines