Hero: बाइक से माउंटेन पर जाना हो या फिर एडवेंचर ट्रिप का इरादा रखते हैं। Royal Enfield और Yezdi के बारे में सोचने से पहले इस बाइक के बारे में आपको जानना जरूरी है। Hero इस बाइक ने आने से पहले ही इन दोनों मोटरसाइकिल डीलरों की रातों की नींद उड़ा दी है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं Hero Xpulse 400 की।

इंजन जल्दी से गर्म नहीं होगा

अपने नाम की तरह Hero Xpulse 400 दमदार इंजन दिया गया है। जिससे बाइक राइडर्स इसके लॉन्च होने के इंतजार में अन्य बाइक नहीं खरीद रहें हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बाइक में पावरफुल 421cc का इंजन है। जो सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूलिंग फीचर्स के साथ दिया गया है। खास बात यह है कि लंबे सफर, उबड़-खाबड़ रास्तों पर यह फ्यूल इंजेक्टेड इंजन जल्दी से गर्म नहीं होता। इसमें लगभग 40bhp की पावर और 35Nm की टॉर्क आउटपुट करने की क्षमता है।

और पढ़िए – लॉन्च हुई Hero की Super Splendor Xtec, 68 kmph की है माइलेज, कीमत बस इतनी सी

सिटी और कैपिंग के लिए डुअल पर्पस बाइक

यह सिटी राइड और कैपिंग के लिए डुअल पर्पस बाइक है। जिसमें राइडर्स के आराम, सुविधा का विशेष ख्याल रखा गया है। अपने सेंग्मेंट की अन्य बाइकों से इसकी कीमत कम रखी गई है। फिलहाल कंपनी इसका ट्रायल कर रही है। इसकी कीमत और लॉन्चिंग डेट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया। बताया जा रहा है कि अक्टूबर 2023 में कंपनी इसे लॉन्च कर सकती है। इसकी शुरूआती कीमत 1,70,000 लाख से  1,90,000 लाख रुपये एक्स शोरुम होने का अनुमान है।

और पढ़िए – Toyota की इस कार के आगे Fortuner भी फेल, लॉन्ग ड्राइव और ऑफरोडिंग के लिए है सबसे बेस्ट

अपने सेग्मेंट में दमदार एंट्री

यह अपने सेग्मेंट में Royal Enfield Scram 411, Royal Enfield Himalayan & Yezdi Adventure को टक्कर देगी। XPulse 400 में प्रीलोड एडजस्टमेंट के साथ फ्रंट में अपसाइड-डाउन फोर्क्स और पीछे मोनो शॉक दिए जाएंगे। बाइक में फ्रंट में 21 इंच का व्हील और ट्यूब्ड-टाइप टायर इसे मार्केट में उपलब्ध अन्य बाइकों से अलग बनाएंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ