---विज्ञापन---

Hero के इस स्कूटर में 45 kmpl की माइलेज और कीमत 80 हजार से कम

Hero Xoom में 5.2 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है। इसमें सिंगल सिलेंडर इंजन है। यह एयर कूल्ड इंजन लॉन्ग रूट पर हाई परफॉमेंस देता है।

Hero Xoom: इलेक्ट्रिक टू व्हीलरों के बीच पेट्रोल स्कूटरों की डिमांड लगातार बनी हुई है। इसी कड़ी में 100 सीसी का एक धाकड़ स्कूटर है Hero Xoom. इस स्कूटर में 3 वेरिएंट और पांच कलर ऑप्शन मिलते हैं। यह शानदार स्कूटर शुरुआती कीमत 75499 हजार रुपये में आता है।

सेफ्टी के लिए कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम

Hero के इस स्कूटर में 110.9 cc का धाकड़ इंजन है। इसमें सेफ्टी के लिए कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। स्कूटर का टॉप वेरिएंट 84130 हजार रुपये में आता है। स्कूटर में 8.05 bhp की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क मिलता है।

---विज्ञापन---

 

Hero Xoom

Hero Xoom

Hero Xoom का कुल वजन 108 kg का है

स्कूटर के आगे और पीछे दोनों टायरों में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। स्कूटर के आगे टेलिस्कोपिक फ्रोक और रियर में सिंगल शॉक सस्पेंशन मिलते हैं, जो सड़क पर राइडर को आरामदायक सफर देते हैं। Hero Xoom का कुल वजन 108 kg का है। इस स्कूटर में 45 kmpl की माइलेज मिलती है।

---विज्ञापन---

स्कूटर में 5.2 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक

हीरो के इस डैशिंग स्कूटर में 5.2 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है। इसमें सिंगल सिलेंडर इंजन है। यह एयर कूल्ड इंजन लॉन्ग रूट पर हाई परफॉमेंस देता है। इसमें 12-इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं। इसमें ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं।

12-इंच के अलॉय व्हील

Hero Xoom में एलईडी लाइट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इस स्मार्ट स्कूटर में फ़ोन कॉल अलर्ट, एसएमएस अलर्ट मिलता है। बाजार में यह स्कूटर Honda Dio और TVS Jupiter से मुकाबला करता है।

---विज्ञापन---

इसमें 109.7 cc का इंजन

TVS Jupiter की बात करें तो इसमें 109.7 cc का इंजन मिलता है। यह इंजन 49 kmpl की माइलेज देता है। स्कूटर में 107 kg का वजन है। स्कूटर की सीट हाइट 765 mm की है। इसमें 5.8 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। यह स्कूटर 7.77 bhp की पावर देता है। इस स्कूटर में सात वेरिएंट और 17 कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसमें दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक और कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दी गई है।

First published on: Oct 23, 2023 09:57 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola