Hero Xoom Combat edition VS TVS Ntorq 125: बाजार में एंट्री लेवल पेट्रोल स्कूटरों की हाई डिमांड है, ये स्कूटर किफायती कीमत पर मिलते हैं और हाई माइलेज देते हैं। इसी कड़ी में हीरो ने अपना नया Xoom Combat edition लॉन्च किया है। यह लाइट वेट स्कूटर है, जिसे घर के सभी सदस्य आसानी से चला सकते हैं। बाजार में इसे अपने सेगमेंट में TVS Ntorq 125 टक्कर देगा। आइए दोनों के फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं।
Hero Xoom Combat edition में 5.2 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक
इस स्मार्ट स्कूटर में 110सीसी का इंजन दिया गया है। यह शुरुआती कीमत 80,967 रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। यह दमदार स्कूटर 8.2hp की पावर और 8.7Nm का टॉर्क देगा। यह स्पेशल एडिशन स्कूटर Matte Shadow Grey कलर में ऑफर किया जा रहा है। Hero Xoom 110 की सीट हाइट 770 mm की है। हीरो के इस लॉन्ग रूट स्कूटर में 5.2 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है।
Xoom में आते हैं ये फीचर्स
- एलईडी हेडलाइट और सिंगल पीस सीट दी गई है।
- Hero के इस स्कूटर में 108 kg का वजन है।
- अलॉय व्हील और सिंपल हैंडलबार
- इसके फ्रंट में टेलिस्कॉपिक फ्रोक और रियर में सिंगल शॉक ऑब्जर्वर सस्पेंशन दिए गए हैं।
- स्कूटर में 19.2 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है
- स्कूटर में डिजिटल कंसोल आता है।
TVS Ntorq 125
इस स्कूटर का बेस मॉडल 87135 रुपये एक्स शोरूम में आता है। इसमें सेफ्टी के लिए कंबांइड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। इस स्कूटर में हाई पावर 124.8 cc का इंजन मिलता है। यह स्कूटर 6 वेरिएंट और 14 कलर ऑप्शन अवेलेबल है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 41 kmpl की माइलेज देता है। स्कूटर में अलॉय व्हील और आरामदायक सफर के लिए हैवी सस्पेंशन पावर मिले हैं।
TVS Ntorq 125 में आते हैं ये धाकड़ फीचर्स
- स्कूटर की सीट हाइट 770 mm की है।
- ड्रम ब्रेक और सिंगल पीस सीट आती है।
- ब्लूटूथ-कनेक्टिविटी और चार्जिंग सॉकेट आता है।
- स्कूटर में 5.8 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।
- हाई पिकअप के लिए 9.25 bhp की पावर जनरेट करता है।
संबंधित खबरें
बदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
49 mins agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
3 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
4 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
20 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
22 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines