नए Hero Xoom को टक्कर देता है ये धांसू स्कूटर, कीमत भी बजट में...

नए Hero Xoom Combat edition में 5.2 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। यह नए Matte Shadow Grey कलर में ऑफर किया जा रहा है। इसमें अलॉय व्हील दिए गए हैं, यह हाई स्पीड स्कूटर है।

Hero Xoom Combat edition

Hero Xoom Combat edition

विज्ञापन

Hero Xoom Combat edition VS TVS Ntorq 125: बाजार में एंट्री लेवल पेट्रोल स्कूटरों की हाई डिमांड है, ये स्कूटर किफायती कीमत पर मिलते हैं और हाई माइलेज देते हैं। इसी कड़ी में हीरो ने अपना नया Xoom Combat edition लॉन्च किया है। यह लाइट वेट स्कूटर है, जिसे घर के सभी सदस्य आसानी से चला सकते हैं। बाजार में इसे अपने सेगमेंट में TVS Ntorq 125 टक्कर देगा। आइए दोनों के फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं।

Hero Xoom Combat edition में 5.2 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक 

इस स्मार्ट स्कूटर में 110सीसी का इंजन दिया गया है। यह शुरुआती कीमत 80,967 रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। यह दमदार स्कूटर 8.2hp की पावर और 8.7Nm का टॉर्क देगा। यह स्पेशल एडिशन स्कूटर Matte Shadow Grey कलर में ऑफर किया जा रहा है। Hero Xoom 110 की सीट हाइट 770 mm की है। हीरो के इस लॉन्ग रूट स्कूटर में 5.2 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है।

विज्ञापन

Xoom में आते हैं ये फीचर्स

  • एलईडी हेडलाइट और सिंगल पीस सीट दी गई है।
  • Hero के इस स्कूटर में 108 kg का वजन है।
  • अलॉय व्हील और सिंपल हैंडलबार
  • इसके फ्रंट में टेलिस्कॉपिक फ्रोक और रियर में सिंगल शॉक ऑब्जर्वर सस्पेंशन दिए गए हैं।
  • स्कूटर में 19.2 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है
  • स्कूटर में डिजिटल कंसोल आता है।

TVS Ntorq 125

इस स्कूटर का बेस मॉडल 87135 रुपये एक्स शोरूम में आता है। इसमें सेफ्टी के लिए कंबांइड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। इस स्कूटर में हाई पावर 124.8 cc का इंजन मिलता है। यह स्कूटर 6 वेरिएंट और 14 कलर ऑप्शन अवेलेबल है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 41 kmpl की माइलेज देता है। स्कूटर में अलॉय व्हील और आरामदायक सफर के लिए हैवी सस्पेंशन पावर मिले हैं।

TVS Ntorq 125

विज्ञापन

TVS Ntorq 125 में आते हैं ये धाकड़ फीचर्स

  • स्कूटर की सीट हाइट 770 mm की है।
  • ड्रम ब्रेक और सिंगल पीस सीट आती है।
  • ब्लूटूथ-कनेक्टिविटी और चार्जिंग सॉकेट आता है।
  • स्कूटर में 5.8 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।
  • हाई पिकअप के लिए 9.25 bhp की पावर जनरेट करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ