---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

थोड़ा इंतजार कर लीजिए! आने वाले हैं Hero के ये धांसू स्कूटर; मिलेगी हाई माइलेज और कीमत बस इतनी सी..

Upcoming Hero scooters 2024: हीरो जून 2024 में अपने दो नए स्कूटर Hero Xoom 160 और  Hero Xoom 125R पेश करने की तैयारी कर रहा है। यह दोनों पेट्रोल स्कूटर हैं, जिनमें डिस्क ब्रेक के साथ डिजिटल कंसोल और हाई पावर इंजन मिलेगा।

---विज्ञापन---

Upcoming Hero scooters 2024: हीरो अपने स्कूटर में स्टाइलिश लुक और हाई कम्फर्ट देता है, इसी कड़ी में जून महीने के अंत तक कंपनी के दो स्मार्ट स्कूटर आने की संभावना है। ये मिड सेगमेंट स्कूटर हैं, जो एडवांस सेफ्टी फीचर्स और हाई पावर इंजन के साथ मिलेंगे। दरअसल, जून 2024 में कंपनी का Hero Xoom 160 और Hero Xoom 125R स्कूटर लाइन अप है। आइए आपको इन दोनों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

Hero Xoom 160 में डुअल शॉक सस्पेंशन 

Xoom 160 फ्रंट से दिखने में बेहद बोल्ड और मस्कुलर लुक देता है। अनुमान है कि यह शुरुआती कीमत 1.10 लाख रुपये में ऑफर किया जाएगा। बाजार में यह पहले से मौजूद Yamaha Aerox 155 और Ampere Nexus को टक्कर देगा। यह एडवेंचर स्कूटर है इसमें डिस्क ब्रेक मिलेगी। टूटी सड़कों पर आरामदायक सफर के लिए इसमें फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स सस्पेंशन और रियर में डुअल शॉक्स सस्पेंशन दिए गए है।

---विज्ञापन---

14 इंच के व्हील साइज और चौड़ी सीट 

जानकारी के अनुसार साल 2023 में कंपनी ने इस स्कूटर को पहली बार शोकेस किया था। इसमें एलईडी हेडलाइट और टेलाइट मिलेंगी। इस स्कूटर में 156cc का पावरफुल इंजन दिया गया है। यह हाई स्पीड स्कूटर है, इसमें डिजिटल कंसोल, सिंपल हैंडलबार मिलता है। स्कूटर में 14 इंच के व्हील साइज दिए गए हैं।

Hero Xoom 125R

इसमें 125cc का इंजन मिलेगा, यह फैमिली स्कूटर है। स्कूटर में चौड़ी सीट और ज्यादा फुट स्पेस मिलेगा। अनुमान है कि यह स्कूटर शुरुआती कीमत 85,000 रुपये में ऑफर किया जाएगा। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। यह स्मार्ट स्कूटर है, जिसमें डिजिटल कंसोल और एलईडी लाइट दी गई हैं। स्कूटर में यंगजनरेशन के लिए कई ब्राइट कलर ऑफर किए जाएंगे। बाजार में इसकी टक्कर TVS Jupiter 125 और Honda Activa से होगी। इसें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और सिंपल हैंडलबार दिया गया है।

---विज्ञापन---
First published on: May 03, 2024 11:13 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola