Hero Vida vx2 Electric Scooter: हीरो मोटोकॉर्प भारत में 1 जुलाई 2025 को अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 को लॉन्च करने जा रही है। नया मॉडल VIDA ब्रांड के तहत एक अग्रणी बैटरी-एज़-ए-सर्विस (BaaS) मॉडल पेश करेगा, जिसका उद्देश्य यूजर्स को कम लागत में बेहतर सर्विस देना होगा। ताकि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर वाहनों को अधिक सुलभ बनाना है। यह कंपनी का अब तक का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा। डेली यूज़ को ध्यान में रखते हुए इसे डिजाइन किया गया है।
फ्लेक्सिबल सब्सक्रिप्शन और कम एंट्री कॉस्ट
VIDA का BaaS मॉडल ग्राहकों को बैटरी के लिए सब्सक्रिप्शन के बेस पर पेमेंट करने की अनुमति देगा, जिसमें स्कूटर चेसिस और बैटरी की लागत अलग-अलग होगी। इस pay-as-you-go’ फॉर्मेट से शुरुआती खरीद मूल्य में कमी आने और व्यक्तिगत उपयोग के अनुरूप फ्लेक्सिबल मासिक प्लान पेश करने की उम्मीद है। हीरो मोटोकॉर्प का टारगेट इस ज्यादा किफायती बनाना रहेगा।
चार्जिंग और सर्विस इंफ्रास्ट्रक्चर
VIDA के ग्राहकों को देश भर में बढ़ते इकोसिस्टम से लाभ मिलेगा, जिसमें 100 से ज़्यादा शहरों में 3,600 से ज़्यादा फ़ास्ट-चार्जिंग स्टेशन और 500 से ज़्यादा सर्विस पॉइंट शामिल हैं। इस विस्तृत नेटवर्क का उद्देश्य नए EV खरीदारों को सुविधा और ओनरशिप में आसानी प्रदान करना है।
बैटरी और रेंज
नए VX2 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2.2 kWh और 3.9 kWh का बैटरी पैक मिल सकता है। कंपनी का दावा है की एक बार चार्ज करने में 165km तक की रेंज देगा। इसे फुल चार्ज होने में कितना समय लगेगा ? इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। इस स्कूटर में डिस्क ब्रेक की कमी महसूस होगी, सोर्स के मुताबिक कंपनी इस स्कूटर को सिर्फ ड्रम के साथ लाएगी।
अनुमानित कीमत
हीरो मोटोकॉर्प के नये VIDA VX2 की संभावित कीमत लगभग 65,000 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होने की उम्मीद है, जो इसे हीरो मोटोकॉर्प के पोर्टफोलियो में सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटरों में से एक बनाता है। इसके लॉन्च के साथ, कंपनी का टारगेट बजट सेगमेंट में अपनी पकड़ को मजबूत बनाना रहेगा। हीरो मोटोकॉर्प नया VIDA VX2 स्कूटर 1 जुलाई को इसके BaaS सब्सक्रिप्शन प्लान के साथ लॉन्च होगा।
यह भी पढ़ें: Hyundai से लेकर Mahindra की मिड साइज SUV भारत में जल्द होंगी लॉन्च, देखिये लिस्ट
संबंधित खबरें
नई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिलें धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
4 hrs agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
8 hrs agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
13 hrs agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
15 hrs agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
1 day agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
1 day agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
1 day ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
1 day agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
4 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines