Hero Vida V1 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 24 घंटे में तय किया 1780 Km का सफर

Hero Vida V1, ev scooters, scooters under 1 lakhs,

Hero Vida V1, ev scooters, scooters under 1 lakhs,

विज्ञापन

Hero Vida V1: हीरो विडा V1 ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर ने नॉनस्टॉप 24 घंटे में 1780 Km का सफर तय किया है। कंपनी का यह रिकॉर्ड गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है।

स्कूटर में रिमूवेबल बैटरी

कंपनी की जयपुर में स्थित हीरो सेंटर फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी की एक टीम ने यह रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी के इस दमदार ई-स्कूटर ने रिमूवेबल बैटरी की मदद से ऐसा किया है। बता दें यह स्कूटर सिंगल चार्ज पर 165 km की ड्राइविंग रेंज देता है। इस स्कूटर में रिमूवेबल बैटरी दी गई है।

विज्ञापन

6 लोगों की टीम बनाई गई 

इस रिकॉर्ड के लिए 6 लोगों की टीम बनाई गई थी। इस टीम ने 20 अप्रैल को सुबह 6: 45 बजे अपना सफर शुरू किया। अगले दिन 21 अप्रैल को 6:45 बजे यह सफर पूरा किया गया। इस दौरान बैटरी स्वैपिंग के लिए CIT जयपुर की इंजीनियर्स की टीम ने सपोर्ट किया।

Vida के दामों मे कटौती

हाल ही में Hero MotoCorp ने अपने सब-ब्रांड Vida के तहत आने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर V1 Pro और V1 Plus की कीमतों में कटौती की थी। V1 प्लस की कीमत अब 1,19,900 रुपये (एक्स-शोरूम) और VIDA V1 प्रो की एक्स-शोरूम की कीमत अब 139,900 रुपये है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ