Hero Vida discounts: हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक ब्रांड Vida के दो इलेक्ट्रिक स्कूटर V1 Plus और V1 Pro पर इस महीने काफी अच्छा ऑफर चल रहा है। कंपनी इन दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर 40,000 रुपये तक की छूट दे रही है। ये दोनों स्कूटर 2 Removable बैटरी के साथ आते हैं। डिजाइन और फीचर्स के मामले में ये दोनों स्कूटर काफी अच्छे हैं।
कीमत और ऑफर्स
कीमत की बात करें तो Hero Vida V1 Plus की कीमत 1,02,700 रुपये है जबकि Vida V1 Pro की कीमत 1,30,200 रुपये है। कंपनी के मुताबिक इस महीने 40,000 रुपये तक के फायदे आपको मिल सकते हैं। साथ ही 10,000 रुपये की सब्सिडी का भी फायदा आपको मिलेगा। इन सभी ऑफर्स की जानकारी के लिए आपको हीरो डीलरशिप से संपर्क करना होगा।
बैटरी और पावर
Hero Vida V1 Plus में 3.44 kWh की बैटरी लगी है। इसके अलावा V1 Pro में 3.94 kWh का बैटरी पैक दिया है । दोनों वेरिएंट में 6 किलोवाट की इलेक्ट्रिक मोटर लगी। Vida V1 Plus की टॉप स्पीड 80 kmpl है। फुल चार्ज पर यह 143km कि दूरी तय कर सकता है। 0-40km कि स्पीड पड़कने में इसे 3.4 सेकंड्स का समय लगता है।
एक मिनट चार्ज होकर यह स्कूटर 1.2km कि दूरी तय कर सकता है। Vida V1 Pro की टॉप स्पीड 80 kmpl है। फुल चार्ज पर यह 165km कि दूरी तय कर सकता है। 0-40km कि स्पीड पड़कने में इसे 3.2 सेकंड्स का समय लगता है। एक मिनट चार्ज होकर यह स्कूटर 1.2km कि दूरी तय कर सकता है।
फीचर्स
Vida स्कूटर की में लगी बैटरी को निकाल कर चार्ज किया जा सकता है। इतना ही नहीं आप घर पर ही इन्हें चार्ज कर सकते हैं। खास बात ये है कि आप स्कूटर कि टॉप स्पीड को बढ़ा सकते हैं और मैक्सिमम 100 kmph तक ले जा सकते हैं। इसमें 7-इंच का TFT स्क्रीन है, जो स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स के साथ आती है।
Vida ने स्कूटर को रिवर्स असिस्ट, टू-वे थ्रॉटल और क्विक ओवरटेक के लिए बूस्ट मोड से भी लैस किया है। कंपनी की तरफ से पोर्टेबल चार्जर मिलता है जिससे आप इन्हें चार्ज कर सकते हैं। बैटरी पैक पोर्टेबल है, इसलिए इसे घर पर निकाला और चार्ज किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: मारुति और टाटा को लगा डर! इन 2 नई SUVs के दम पर Hyundai करेगी राज
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
4 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
6 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
9 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
10 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines