Hero Splendor Plus xtec Vs TVS Radeon: हीरो मोटोकॉर्प ने स्प्लेंडर प्लस के 30 साल पूरे होने पर इसका स्पेशल एडिशन गुरूवार (30 मई) को लॉन्च किया जिसमें कुछ नये फीचर्स को शामिल किया गया है। भारत में इस बाइक का सीधा मुकाबला TVS Radeon से होगा। यहां हम आपको इन दोनों बाइक्स की कीमत से लेकर इंजन तक के बारे में जानकारी दे रहे हैं ताकि आपको यह आइडिया लग सके कि आपके लिए कौन सी बाइक ज्यादा वैल्यू फॉर मनी होगी।
कीमत
TVS Radeon की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 62,630 रुपये से लेकर 80,944 रुपये तक जाती है। जबकि हीरो मोटोकॉर्प Splendor+ XTEC 2.0 की एक्स-शोरूम कीमत 82,911 रुपये है। अब यहां स्प्लेंडर प्लस की कीमत करीब 2000 रुपये ज्यादा (टॉप वर्जन) है।
इंजन और पावर
नई जनरेशन Splendor+ XTEC 2.0 में 100cc का i3s इंजन लगा है जो 7.9 bhp की पावर और 8.05Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी का दावा है की यह इंजन बेहतर माइलेज ऑफर करेगा साथ ही 6000 किलोमीटर तक सर्विस करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक लीटर में यह 73 km की माइलेज देगी।
वहीं TVS Radeon में 109.7cc का ड्यूरा-लाइफ इंजन दिया गया है जो 9.5 bhp की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। यह बाइक 69.3 kmpl की माइलेज देती है। यहां माइलेज के लिहाज से यहां स्प्लेंडर प्लस ज्यादा किफायती बाइक साबित होती है।
फीचर्स
Splendor+ XTEC 2.0 में फुली डिजिटल स्पीडोमीटर मीटर दिया है। इसमें रियल टाइम माइलेज की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ, कॉल्स, SMS और बैटरी अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इतना ही नहीं इसमें USB पोर्ट मिलेगा जिसमें आप अपना फ़ोन चार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें LED टेललाइट और हेडलाइट मिलती है।
TVS Radeon में RTMi (रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर) के साथ मल्टी-कलर रिवर्स LCD क्लस्टर को शामिल किया है। इसमें 17 फीचर्स को भी शामिल किया है, जैसे रियल टाइम माइलेज, घड़ी, सर्विस इंडिकेटर, लो बैटरी इंडिकेटर, टॉप स्पीड और औसत स्पीड जैसे फीचर्स हैं। ब्रेकिंग के लिए Splendor+ के दोनों टायर्स में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती ही जबकि TVS Radeon में डिस्क ब्रेक का भी ऑप्शन है।
कौन सी बाइक चुनें ?
Hero SplendorPlus XTEC 2.0 एक अच्छी और भरोसेमंद बाइक है। इसमें किफायती इंजन लगा है जोकि बेहतर माइलेज ऑफर करता है लेकिन TVS Radeon कम कीमत में ज्यादा फीचर्स ऑफर करती है। यह ज्यादा आरादायक बाइक है। लंबी दूरी पर यह थकान नहीं होने देती। साथ ही इसमें असरदार ब्रेकिंग और बढ़िया हैंडलिंग मिलती है। इस लिहाज से यह वैल्यू फॉर मनी बाइक है।
यह भी पढ़ें: Royal Enfield भारत में 5 नई बाइक करेगी लॉन्च,स्टाइल के साथ इंजन में दिखेगा दम
संबंधित खबरें
: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
1 hr agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
4 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
1 day agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
2 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines