---विज्ञापन---

ऑटो

80000 रुपये से कम कीमत में आती हैं यह 2 बाइक, 60 kmpl तक की है माइलेज

Bikes under 80000 details in hindi: यह एंट्री लेवल बाइक होती हैं। बावजूद इनके इनमें डिस्क ब्रेक और अलॉय व्हील का ऑप्शन दिया जाता है।

Bikes under 80000 details in hindi: इंडियन टू व्हीलर बाजार में एंट्री लेवल बाइक्स काफी डिमांड में रहती हैं। यह मोटरसाइकिल 100 से 125 सीसी पेट्रोल इंजन तक आती है और इनमें 60 kmpl तक की हाई माइलेज निकलती है। आइए आपको इस खबर में ऐसी ही दो बाइक्स Hero Splendor और Honda shine के बारे में बताते हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते नवंबर में Hero Splendor के कुल 2.50 लाख यूनिट्स की सेल हुई है। जबकि नवंबर 2022 में यह संख्या 2.65 लाख यूनिट थी। इसके बाद दूसरे नंबर पर Honda Shine के बीते नवंबर में 1.55 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं, नवंबर 2022 में इस बाइक के 1.14 यूनिट की सेल हुई थी।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Hero Splendor Plus Xtec

---विज्ञापन---

Hero Splendor Plus Xtec

Splendor चार अलग-अलग मॉडल में आती है। इसमें Splendor Plus Xtec के अलावा Hero Splendor Plus, Hero super Splendor और Hero super Splendor Xtec ट्रिम आते हैं। Hero Splendor Plus Xtec इसका सबसे पॉपुलर ट्रिम है। यह 97.2 cc बाइक है, जिसमें 8.05 Nm का टॉर्क मिलता है। बाइक में 7.9 bhp की पावर मिलती है, जो इसे हाई माइलेज बाइक बनाती है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक सड़क पर 60 kmpl की माइलेज निकाल लेती है। Hero Splendor Plus Xtec में 4 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। यह जबरदस्त बाइक 9.8 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ आती है। बाइक में तीन कलर आते हैं और इसका ड्रम ब्रेक स्टैंडर्ड वेरिएंट 79703 रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

Honda Shine

यह न्यू जनरेशन बाइक है, इसमें 18 इंच के व्हील साइज के साथ 10.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। बाइक में पाच कलर ऑप्शन मिलते हैं, इसमें 123.94 cc का हाई माइलेज पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह बाइक 55 kmpl की माइलेज देती है। खास बात यह है कि इसमें दो वेरिएंट आते हैं, जिसमें सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक और ड्रम ब्रेक दोनों ऑप्शन आते हैं। यह 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन बाइक है। Honda Shine की सीट हाइट 791 mm है। इसका ड्रम ब्रेक वेरिएंट 80404 रुपये एक्स शोरूम में मिल रहा है।

First published on: Dec 24, 2023 11:27 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola