100 cc petrol bikes under 80000 details in hindi: बाजार में किफायती कीमत वाली हाई माइलेज बाइक्स की डिमांड है। इस सेगमेंट में 100 सीसी बाइक्स तेज स्पीड के साथ धाकड़ माइलेज देती हैं। आइए आपको इस सेगमेंट की दो स्मार्ट मोटरसाइकिल Hero Splendor Plus और TVS Sport की कीमत, फीचर्स और माइलेज के बारे में बताते हैं।
Hero Splendor Plus
इस बाइक में 97.2cc का इंजन मिलता है, जो सड़क पर हाई माइलेज के लिए 7.91 bhp की पावर पर 8,000 rpm जनरेट करती है। इस बाइक को कंपनी 73,630 हजार रुपये एक्स शोरूम में ऑफर कर रही है। बाइक का टॉप मॉडल 78,028 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। हीरो की इस बाइक में 4 वेरिएंट और 7 कलर ऑप्शन मिलते हैं। इस बाइक में कबांइड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है, जो दोनों टायरों को कंट्रोल करने में मदद करता है।
बाइक में 60 kmpl की माइलेज
बाइक में 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट होता है, जो लंबी दूरी के सफर पर हाई परफॉमेंस देता है। बाइक में 60 kmpl की माइलेज मिलती है, यह बाइक 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। इस बाइक की मार्च 2024 में 2.86 लाख यूनिट की सेल हुई है। यह हाई स्पीड बाइक है, जो बड़ी हेडलाइट के साथ आती है।
TVS Sport
बाइक में 80 kmpl की हाई माइलेज मिलती है। बाइक का बेस मॉडल 63,303 रुपये एक्स शोरूम प्राइस में आता है। ये बाइक दो वेरिएंट और 7 कलर ऑप्शन में आती है। बाइक में फ्रंट और रियर दोनों टायरों पर ड्रम ब्रेक आते है। यह धांसू बाइक सात कलर ऑप्शन में ऑफर की जा रही है। टीवीएस की यह सॉलिड बाइक 8.18 bhp की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इस स्टाइलिश बाइक में 10 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
सिंपल हैंडलबार और एलईडी डीआरएल
बाइक में 112 kg का वजन है, जिसे कोई भी इसे आसानी से चला सकता है। बाइक में सिंपल हैंडलबार, एलईडी डीआरएल और किक और सेल्फ स्टार्ट का ऑप्शन मिलता है। मार्च 2024 में इस बाइक के 11934 यूनिट की सेल हुई थी। यह बाइक कम्फर्ट सीट साइज और हैवी सस्पेंशन पावर के साथ आती है।
ये भी पढ़ें: Tata की इन कारों की कीमत 10 लाख से कम, क्यों लें मंहगी गाड़ियां? जब इनमें ही एडवांस फीचर्स
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 hr agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
4 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
8 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines