Hero splendour plus: जो लोग रोजाना बाइक से ऑफिस या अन्य किसी काम से लंबी दूरी तय करते हैं जो वो 100cc (एंट्री लेवल) बाइक पर ज्यादा भरोसा करते हैं। कम कीमत, सस्ता रखरखाव और शानदार माइलेज के चलते इन बाइक्स की बिक्री खूब होती है। इस समय बाजार में कई एंट्री लेवल बाइक्स मौजूद हैं लेकिन हीरो स्प्लेंडर प्लस इस समय सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। हर महीने इसकी जमकर बिक्री होती है। पिछले महीने भी इस बाइक की जमकर बिक्री हुई।
3.31 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी स्प्लेंडर प्लस
हीरो स्प्लेंडर प्लस की बिक्री लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही है, इस बाइक की बिक्री के आगे कोई और बाइक ठहर ही नहीं पा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल जून में स्प्लेंडर की 3,31,057 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि साल 2024 में जून महीने में ही इस बाइक की 3,05,586 यूनिट्स की बिक्री हुई । इस बार कंपनी ने इस बाइक की 25,471 यूनिट्स ज्यादा बेची हैं। जिसे इसकी YoY ग्रोथ में 8.34% की ग्रोथ मिली और बाइक का मार्केट शेयर 63.13% रहा है।
इंजन और पावर
स्प्लेंडर प्लस में आज भी वही 97.2cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा है जो 7.9 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। समय-समय पर इस इंजन को अपडेट किया गया है और अब यह इंजन फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से लैस है। इसमें पावर तो बहुत ज्यादा नहीं है लेकिन यह बेहतर माइलेज ऑफर करता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक लीटर में यह बाइक 73 किलोमीटर तक का माइलेज ऑफर करती है। बाइक के फ्रंट और रियर में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलेगी।
अपडेटेड फीचर्स
स्प्लेंडर प्लस में नॉर्मल के साथ X-Tech वेरिएंट भी उपलब्ध है जिसमें एक्स्ट्रा एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं। इस बाइक में फुली डिजिटल स्पीडोमीटर मीटर और नॉर्मल मीटर कंसोल मिल जाता है। इसके डिजिटल मीटर दिया है जिसमें रियल टाइम माइलेज ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल्स, SMS और बैटरी अलर्ट की जानकारी मिलती है। इस बाइक में एक USB पोर्ट दिया है जिसमें आप अपना मोबाइल चार्ज कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 19,000 रुपये तक महंगी हुई MG की सबसे एडवांस्ड SUV, हुंडई क्रेटा को देती है टक्कर
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
8 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
9 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
13 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
14 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
14 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines