भारत में एंट्री लेवल बाइक्स की डिमांड लगातार बढ़ रही है। स्कूटर की तुलना में भी बाइक्स की डिमांड ज्यादा है। हीरो स्प्लेंडर प्लस की 34,98,449 यूनिट्स FY25 में बिक गई और इसी के साथ यह बाइक देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक भी बन गई है। वहीं पिछले साल FY24 ने कपनी ने 32,93,324 यूनिट्स की बिक्री की थी इस बार कंपनी ने 2,05,125 यूनिट्स ज्यादा बेचीं हैं। इसका YoY ग्रोथ बढ़कर 6.23% हो गई गई है। वहीं इस बाइक का FY2025 मार्केट शेयर 26.05% हो गया है। इस बाइक की कीमत 77 हजार रुपये से शुरू होती है। वहीं, FY 25 में होंडा शाइन की कुल 18,91,399 यूनिट्स की बिक्री हुई और यह स्प्लेंडर बाइक से काफी पीछे रह गई। आइये जानते हैं इस Splendour plus के की कीमत और फीचर्स के बारे में…
Splendor Plus बनी ग्राहकों की पसंद
हीरो मोटोकॉर्प स्प्लेंडर प्लस अपने सिंपल अंदाज से ग्राहकों को आ रही है। 30 साल से ज्यादा हो गया इस बाइक को लेकिन आज भी इसका क्रेज कम नहीं हुआ है। आज तक इस बाइक के डायमेंशन में भी कोई बदलाव नहीं किये गये हैं। Splendor को फैमिली क्लास से लेकर यूथ भी खूब पसंद करते हैं। यह आरादायक बाइक है और राइड राइड करना आसान है।
दमदार इंजन
Hero Splendor में लगा इंजन न सिर्फ बढ़िया परफॉरमेंस देता है बल्कि बेहतर माइलेज के साथ जल्दी से ब्रेकडाउन का शिकार भी नहीं होता। Splendor Plus में 100cc का i3s इंजन लगा है जो 7.9 bhp की पावर और 8.05Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। यह इंजन बेहतर माइलेज ऑफर करेगा साथ ही 6000 किलोमीटर तक सर्विस करवाने की नहीं पड़ेगी जरूरत एक लीटर में यह 73 km की माइलेज देगी। ऐसा कंपनी का दावा है।
इस बाइक पर 5 साल या 70,000 किलोमीटर की वारंटी मिलेगी। हीरो ने इस इंजन को समय के साथ अपडेट किया है लेकिन आज तक इसकी परफॉरमेंस खराब नहीं होने दी। फिच्ज्र्स की बात करें तो इस बाइक में फुली डिजिटल स्पीडोमीटर मीटर दिया है। इसमें आपको रियल टाइम माइलेज की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ, कॉल्स, SMS और बैटरी अलर्ट की सुविधा मिलती है। इतना ही नहीं इसमें USB पोर्ट मिलेगा जिसमें आप अपना फ़ोन चार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें LED टेललाइट और हेडलाइट मिलती है। इसके आगे और पिछले टायर में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें: कर लो तैयारी! पूरी फैमिली के लिए आ रही हैं ये दो शानदार कारें, कीमत और फीचर्स हुए लीक
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
5 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
6 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
8 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
10 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
12 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines