Hero Splendor Plus New Price: हीरो स्प्लेंडर प्लस भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। एक ही महीने में इस बाइक की 3 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक जाती हैं। बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 75,441 रुपये से शुरू होती है। कम कीमत, सिंपल डिजाइन और भरोसेमंद इंजन के चलते इसे हर उम्र के लोग चलाना पसंद करते हैं। लेकिन अब इस बाइक को खरीदने के लिए आपको अपनी जेब थोड़ी ढीली करनी पड़ेगी। कंपनी ने नए साल में इस बाइक की कीमत में इजाफा कर दिया है।
Hero Splendor Plus हुई महंगी
हीरो स्प्लेंडर प्लस की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत जो पहले 75,441 रुपये से शुरू हो रही थी। वहीं अब कंपनी की वेबसाइट पर इसकी कीमत में 1,735 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद अब इस बाइक की कीमत 77,176 रुपये से शुरू होती है। जानकारी के लिए बता दें कि देश के अलग-अलग राज्यों में बाइक की कीमत में कुछ अंतर देखने को मिल सकता है।
Hero Splendor Plus: इंजन और माइलेज
हीरो स्प्लेंडर प्लस में 100cc का एयर-कूल्ड,4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर, OHC इंजन लगा है और 5.9 kW की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क मिलता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इस मोटरसाइकिल के इंजन के साथ में प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम भी लगा है जिसकी वजह से इसकी माइलेज बेहतर होती है। एक लीटर में यह बाइक 70 किलोमीटर तक की दूरी तय करती है। इस बाइक में 9.8 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।
हीरो स्प्लेंडर प्लस में चार वेरिएंट मिलते हैं। बाइक का डिजाइन सिंपल लेकिन इसमें अलग-अलग ग्राफिक्स मिलते हैं। इसके फ्रंट और रियर में 130 mm ड्रम ब्रेक लगे हैं। बाइक में किक और इलेक्ट्रिक स्टार्ट सुविधा मिलती है। स्प्लेंडर प्लस का वजन 112 किलोग्राम है। डेली यूज़ के लिए यह एक अच्छी बाइक साबित हो सकती है।
इस बाइक में फुली डिजिटल स्पीडोमीटर मीटर दिया है। इसमें आपको रियल टाइम माइलेज की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ, कॉल्स, SMS और बैटरी अलर्ट की सुविधा मिलती है। इतना ही नहीं इसमें USB पोर्ट मिलेगा जिसमें आप अपना फ़ोन चार्ज कर सकते हैं। हीरो स्प्लेंडर प्लस का सीधा मुकबला होंडा शाइन 100 से है।
यह भी पढ़ें: भारत में कहां सस्ती मिल रही है Mahindra Thar Roxx, बुक करने से पहले करें चेक
संबंधित खबरें
बाइक की चेन से क्यों आती है खटखट की आवाज? इसे ऐसे करें ठीक
13 hrs agoमहिंद्रा की पहली CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, जानें डिटेल्स
16 hrs agoकार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
17 hrs agoToyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
1 day agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
1 day agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
1 day agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
1 day agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
1 day agoबाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
2 days agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines