Hero Splendor Plus: देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक को महंगा करने की तैयारी कर रही है। सोर्स के मुताबिक कंपनी अगले महीने स्प्लेंडर प्लस कीमत में इजाफा कर सकती है। एक अख़बार में छपे विज्ञापन में कंपनी ने हिंट दे दिया है। इतना ही नहीं ग्राहकों के लिए ऑफर्स भी पेश किये गये हैं। अभी तक इस बात की जानकारी नही मिली है कि बाइक की कीमत में कितना इजाफा होगा, लेकिन जल्द ही इसका खुलासा हो जायेगा। अगर आप इस बाइक को खरीदने की सोच रहे हैं तो जल्दी ही डील फाइनल करें और पैसो की बचत करें। आइये जानते हैं स्प्लेंडर प्लस की कीमत और फीचर्स के बारे में…
कीमत और ऑफर्स
स्प्लेंडर प्लस पर 7500 रुपये का कैशबैक मिलेगा इसके अलावा रोजाना 99 रुपये देकर आप इस बाइक को अपने घर ले जा सकते है। यह ऑफर सिर्फ 1 जुलाई तक तक मान्य है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 77,176 रुपये से शुरू होती है। इस बाइक पर 5 साल या 70,000 किलोमीटर की वारंटी मिलेगी।
इंजन और पावर
इंजन की बात करें तो Splendor प्लस में 100cc का i3s इंजन दिया है जो 7.9 bhp की पावर और 8.05Nm का पीक टॉर्क जनरेट ऑफर है और यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। कंपनी का दावा है कि इस इंजन की वजह से 6000 किलोमीटर तक सर्विस करवाने की जरूरत नहीं पड़ती। एक लीटर में यह 73 km की माइलेज देगी।
फीचर्स
इस बाइक का डिजाइन आज भी एक दम सिंपल है। इसमें फुली डिजिटल स्पीडोमीटर मीटर दिया है, जिसमें रियल टाइम माइलेज, स्पीड एंड लो फ्यूल की जानकारी मिलेगी। इतना ही नहीं बाइक में ब्लूटूथ, कॉल्स, SMS, USB पोर्ट और बैटरी अलर्ट की सुविधा मिलती है। ब्रेकिंग के इस बाइक में ड्रम एंड कॉम्बी ब्रेक और 18 इंच के टायर्स दिए गये हैं। डेली यूज़ के लिए यह एक अच्छी बाइक है। इस बाइक का सीधा मुकाबला होंडा शाइन 100 से है, जिसकी कीमत 68 हजार रुपये से शुरू है।
यह भी पढ़े: 6.14 लाख की कार पर 86000 का डिस्काउंट! ऑफर कुछ ही समय के लिए
संबंधित खबरें
15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
7 hrs agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
9 hrs agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
12 hrs agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
13 hrs agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
1 day agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
1 day agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
1 day agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
2 days agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
2 days agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines