Hero Bikes: हर कोई ऐसी बाइक चाहता है जिसकी सर्विस और रोजाना ईंधन का खर्च कम हो। हीरो की इस सेगमेंट में एक शानदार बाइक है Hero Splendor Plus. इस बाइक में झन्नाटेदार 65 से 81 kmph तक माइलेज मिलती है। दिखने में डैशिंग यह बेहद लाइट वेट मोटरसाइकिल है।
4 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन
Splendor Plus में कंपनी 97.2 cc का इंजन देती है। यह इंजन 4 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ मिलता है। इसका कुल वजन 112 kg है। कम वजन होने के चलते बाइक संकरी जगहों से आराम से निकल जाती है। इसे कम जगह में मोड़ना और कंट्रोल करना आसान है।
9.8 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है
बाइक में बड़ा 9.8 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। सीट की हाइट 785 mm है। जिससे कम हाइट वाले लोग भी इसे आसानी से चला सकते हैं। बाइक का धाकड़ इंजन 7.91 bhp की पावर देता है। यह बाइक 8.05 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है।
4 वेरिएंट और 11 कलर ऑप्शन
शुरूआती कीमत 87198 हजार रुपये में बाजार में उपलब्ध है। इसमें 4 वेरिएंट और 11 कलर ऑप्शन मिलते हैं।bikewale वेबसाइट के मुताबिक 4360 रुपये डाउन पेमेंट देकर बाइक को खरीद सकते हैं। इस लोन स्कीम में खरीदने वाले को 36 महीनों में 9.5 % ब्याज देर के साथ 2957 रुपये प्रतिमाह देने होंगे। डाउन पेमेंट में बदलाव कर प्रतिमाह किस्त में बदलाव संभव है।
बाइक के दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक
बाइक के दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसमें combined braking system है। बाइक में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और डुअल शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन मिलता है। बाइक स्मूथ रोड और खराब रास्तों दोनों पर हाई परफॉमेंस देने के लिए बनाई गई है। बाजार में यह बाइक TVS Sport को टक्कर देती है। बाइक
संबंधित खबरें
3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
8 mins agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
19 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
22 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines