Hero Splendor Plus No.1: देश में सस्ती बाइक्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इस समय हीरो, बजाज, TVS और होंडा जैसी टू-व्हीलर कंपनियों के पास अच्छे एंट्री लेवल मॉडल हैं। लेकिन एक बाइक ऐसी भी है जिसकी बिक्री हर महीने लाखों में जाती है। बीते महीने यानी दिसंबर, 2024 में एक बार फिर Hero Splendor बिक्री के मामले में टॉप पोजीशन हासिल की है। इस दौरान कुल इस बाइक की 1,92,438 यूनिट्स की बिक्री हुई। लेकिन दिसंबर 2023 में स्प्लेंडर की 2,27,748 यूनिट्स की बिक्री हुई थी. और इस बात इसकी बिक्री में 15.50% की गिरावट देखने को भी मिली नई दिल्ली में हीरो स्प्लेंडर की एक्स-शोरूम कीमत 77,176 रुपये से शुरू होती है।
Honda और Bajaj को छोड़ा पीछे
होंडा शाइन दूसरे नंबर पर रही,शाइन की बीते महीने 1,00,841 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि बजाज पल्सर की 65,571 यूनिट्स की बिक्री हुई। हर महीने होंडा और बजाज ऑटो पूरी कोशिश करती हैं। लेकिन स्प्लेंडर को पीछे छोड़ने में असफल रही।
Splendor Plus क्यों बिकती है सबसे ज्यादा ?
हीरो स्प्लेंडर प्लस अपने सिंपल डिजाइन और किफायती इंजन की वजह से लोगों को खूब पसंद आ रही है। इस बाइक को हर उम्र के लोग चलाना पसंद करते हैं। हीरो स्प्लेंडर प्लस की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत जो पहले 75,441 रुपये से शुरू हो रही थी। वहीं अब कंपनी की वेबसाइट पर इसकी कीमत में 1,735 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद अब इस बाइक की कीमत 77,176 रुपये से शुरू होती है।
इंजन और माइलेज
हीरो स्प्लेंडर प्लस में 100cc का एयर-कूल्ड,4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर, OHC इंजन लगा है और 5.9 kW की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क मिलता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इस मोटरसाइकिल के इंजन के साथ में प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम भी लगा है जिसकी वजह से इसकी माइलेज बेहतर होती है। एक लीटर में यह बाइक 70 किलोमीटर तक की दूरी तय करती है।
इस बाइक में 9.8 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इसके फ्रंट और रियर में 130 mm ड्रम ब्रेक लगे हैं। बाइक में किक और इलेक्ट्रिक स्टार्ट सुविधा मिलती है। स्प्लेंडर प्लस का वजन 112 किलोग्राम है। डेली यूज़ के लिए यह एक अच्छी बाइक साबित हो सकती है।इस बाइक में फुली डिजिटल स्पीडोमीटर मीटर दिया है।हीरो स्प्लेंडर प्लस का सीधा मुकाबला होंडा शाइन 100 से है।
यह भी पढ़ें: नई Kia Syros इस मामले में रह गई पीछे, 1 फरवरी को होगा कीमत ऐलान!
संबंधित खबरें
6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
1 hr agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines