Best Selling Bike in May: इस समय देश में एंट्री लेवल बाइक से लेकर प्रीमियम बड़े इंजन वाली बाइक्स की भरमार है। ग्राहकों के पास भी ऑप्शन की कोई कमी नहीं है। लेकिन जब बात सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक की करें तो हीरो मोटोकॉर्प की Splendor का नाम सबसे ऊपर ही आता है। पिछले महीने स्प्लेंडर की 3,04,663 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल मई महीने में ही स्प्लेंडर की 3,42,526 यूनिट्स की बिकी थी। इस समय इस बाइक का मार्केट शेयर 36.03% है। आइये जानते हैं इस बाइक के टॉप फीचर्स के बारे में जिनकी वजह से ग्राहकों को ये बाइक इतना पसंद आती है।
सिंपल डिजाइन
हीरो स्प्लेंडर प्लस का डिजाइन अभी भी पुराना और बेहद सिंपल है। इसके ग्राफिक्स भी कुछ खास नहीं है। बाइक के डिजाइन में कुछ खास नयापन नही है। स्प्लेंडर प्लस में 9.8 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। बाइक का का वजन 112 किलोग्राम है। स्प्लेंडर प्लस की एक्स शोरूम कीमत 75,441 रुपये से लेकर 89,078 रुपये तक जाती है।
छोटा इंजन
इंजन की बात करें तो Splendor Plus में 97.2cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है जो 7.9 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। यह इंजन फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से लैस है। इंजन पावर और परफॉरमेंस के मामले में यह एक बेहतर बाइक है।
30 साल हुए पूरे
Splendor Plus ने हाल ही में 30 साल पूरे किये हैं और इस मौके पर कंपनी ने इसका स्पेशल एडिशन (30th anniversary editon) बाजार में उतारा। नए एडिशन में नए ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया है। खास बात ये है कि अब बाइक पहले से ज्यादा माइलेज देती है। नई जनरेशन Splendor Plus में 100cc का i3s इंजन लगा है जो 7.9 bhp की पावर और 8.05Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। एक लीटर में यह 73 km की माइलेज देगी। इस बाइक पर 5 साल या 70,000 किलोमीटर की वारंटी मिलेगी।
Splendor+ XTEC 2.0: फीचर्स
इस बाइक में फुली डिजिटल स्पीडोमीटर मीटर दिया है। इसमें आपको रियल टाइम माइलेज की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ, कॉल्स, SMS और बैटरी अलर्ट की सुविधा मिलती है। इतना ही नहीं इसमें USB पोर्ट मिलेगा जिसमें आप अपना फ़ोन चार्ज कर सकते हैं।
इसके आगे और पिछले टायर में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलेगी इसके अलावा इसमें LED टेललाइट और हेडलाइट मिलती है। ओवरआल Splendor एक भरोसेमंद बाइक है जो पिछले 30 सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रही है और आज तक ऐसी कोई बाइक नहीं आई जिसने इसे बिक्री में पीछे छोड़ा हो।
यह भी पढ़ें: पूरी तैयारी के साथ आ रहा है Hero MotoCorp का नया स्कूटर, Activa और Jupiter से लेगा पंगा
संबंधित खबरें
ट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
7 hrs agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
9 hrs agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
10 hrs agoइलेक्ट्रिक कार की रेंज और बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं?
12 hrs agoHero ने लॉन्च कीं दो नई धांसू बाइक्स, जानें फीचर्स और कीमत
2 days agoBS7 लागू होने पर क्या बंद हो जाएंगी पुरानी कारें? सरकार के नए नियम जान लें
2 days agoकार की रीसेल वैल्यू बढ़ानी है तो अपनाएं ये 5 टिप्स, मिलेगा 30% तक का फायदा!
2 days agoकार के ब्रेक पैड जल्दी घिस रहे हैं? इन 5 गलतियों से बचकर बढ़ा सकते हैं उनकी
2 days agoगाड़ी का माइलेज अचानक गिरने पर सबसे पहले ये 6 चीजें करें चेक
3 days agoMaruti की कारों पर दिवाली ऑफर, इन मॉडल पर मिल रही बंपर छूट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines