हीरो की इस बाइक का देश हुआ दीवाना, एक महीने में बिकी 3 लाख से ज्यादा यूनिट्स

Hero Splendor Plus ने एक बार फिर बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया है। मई महीने 3 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री के साथ यह देश की नंबर वन बाइक बन चुकी है। स्प्लेंडर प्लस  की एक्स शोरूम कीमत 75,441 रुपये से शुरू होती है।

Hero Splendor Plus

Best Selling Bike in May: इस समय देश में एंट्री लेवल बाइक से लेकर प्रीमियम बड़े इंजन वाली बाइक्स की भरमार है। ग्राहकों के पास भी ऑप्शन की कोई कमी नहीं है। लेकिन जब बात सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक की करें तो हीरो मोटोकॉर्प की Splendor का नाम सबसे ऊपर ही आता है। पिछले महीने स्प्लेंडर की 3,04,663 यूनिट्स की बिक्री  हुई जबकि पिछले साल मई महीने में ही स्प्लेंडर की 3,42,526 यूनिट्स की बिकी थी। इस समय इस बाइक का मार्केट शेयर 36.03% है। आइये जानते हैं इस बाइक के टॉप फीचर्स के बारे में जिनकी वजह से ग्राहकों को ये बाइक इतना पसंद आती है।

विज्ञापन

सिंपल डिजाइन

विज्ञापन

हीरो स्प्लेंडर प्लस का डिजाइन अभी भी पुराना और बेहद सिंपल है। इसके ग्राफिक्स भी कुछ खास नहीं है। बाइक के डिजाइन में कुछ खास नयापन नही है। स्प्लेंडर प्लस में 9.8 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। बाइक का  का वजन 112 किलोग्राम है। स्प्लेंडर प्लस  की एक्स शोरूम कीमत 75,441 रुपये से लेकर 89,078 रुपये तक जाती है।

विज्ञापन

छोटा इंजन

इंजन की बात करें तो Splendor Plus में 97.2cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है जो 7.9 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। यह इंजन फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से लैस है। इंजन पावर और परफॉरमेंस के मामले में यह एक बेहतर बाइक है।

विज्ञापन

30 साल हुए पूरे

Splendor Plus ने हाल ही में 30 साल पूरे किये हैं और इस मौके पर कंपनी ने इसका स्पेशल एडिशन (30th anniversary editon) बाजार में उतारा। नए एडिशन में नए ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया है। खास बात ये है कि अब बाइक पहले से ज्यादा माइलेज देती है। नई जनरेशन Splendor Plus में 100cc का i3s इंजन लगा है जो 7.9 bhp की पावर और 8.05Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। एक लीटर में यह 73 km की माइलेज देगी। इस बाइक पर 5 साल या 70,000 किलोमीटर की वारंटी मिलेगी।

विज्ञापन

Splendor+ XTEC 2.0: फीचर्स

इस बाइक में फुली डिजिटल स्पीडोमीटर मीटर दिया है। इसमें आपको रियल टाइम माइलेज की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ, कॉल्स, SMS और बैटरी अलर्ट की सुविधा मिलती है। इतना ही नहीं इसमें USB पोर्ट मिलेगा जिसमें आप अपना फ़ोन चार्ज कर सकते हैं।

विज्ञापन

इसके आगे और पिछले टायर में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलेगी इसके अलावा इसमें LED टेललाइट और हेडलाइट मिलती है। ओवरआल Splendor एक भरोसेमंद बाइक है जो पिछले 30 सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रही है और आज तक ऐसी कोई बाइक नहीं आई जिसने इसे बिक्री में पीछे  छोड़ा हो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ