हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Honda Shine से आगे निकली Bajaj Pulsar, ग्राहकों ने Hero Splendor पर लुटाया प्यार

Best Selling bikes: होंडा शाइन, बजाज पल्सर सीरीज और हीरो स्प्लेंडर भारत में इसलिए सबसे ज्यादा बिकती हैं क्योंकि ये काफी पुरानी बाइक्स हैं। इनके पार्ट्स आसानी से मिल जाते हैं। सर्विस के समय ग्राहकों को कोई दिक्कत नही होती। यानी आप बिना किसी दिक्कत के इन बाइक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
Hero splendor+ i3s

Top 3 Best Selling Bikes: अप्रैल महीने में बेस्ट सेलिंग बाइक्स की लिस्ट आ चुकी है। इस लिस्ट हम आपको टॉप 3 बाइक्स की जानकारी दे रहे हैं। जिनकी बिक्री पूरे भारत में सबसे ज्यादा होती है। ये तीनों ही बाइक्स अलग-अलग सेगमेंट की टारगेट करती हैं। इस बार इन तीनों बाइक्स की कुल बिक्री 6 लाख से ज्यादा रही है । अगर आप एक नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो उससे पहले इस रिपोर्ट को देखें…

Hero Splendor

पिछले महीने (अप्रैल 2024) में हीरो मोटोकॉर्प स्प्लेंडर की 3,30,959 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि बीते साल अप्रैल में कंपनी ने 2,65.225 यूनिट्स की बिक्री की थी। इस बार स्प्लेंडर की बिक्री काफी बेहतर हुई है। अप्रैल महीने की यह नंबर वन बाइक बनी है जिसे सबसे ज्यादा ख़रीदा गया है। इस बाइक में 100cc का इंजन लगा है। यह बाइक डेली यूज़ के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है।

 

Bajaj Pulsar

बजाज की पल्सर सीरीज एक लम्बे समय से भारत में पसंद की जा रही है। पिछले महीने इसकी 1,44,809 यूनिट्स की बिक्री हुई थी जबकि पिछले साल अप्रैल महीने में ही कंपनी ने इसकी 1,15,371 यूनिट्स की बिक्री की है। बजाज की पल्सर सीरीज 125cc  इंजन से शुरू होती है। फैमिली मैन से लेकर यूथ को पल्सर खूब लुभाती है।

Honda Shine

होंडा की शाइन अब 110cc और 125cc इंजन में है। जैसी आपकी जरूरत वैसा मॉडल आप चुन सकते हैं। पिछले महीने कंपनी ने शाइन की 1,42,751 यूनिट्स की बिक्री की है जबकि बीते साल कंपनी ने इसकी 89,261 यूनिट्स की बिक्री की थी। शाइन की कीमत 65 हजार रुपये से शुरू होती है। डेली यूज़ के लिए आप इस बाइक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

भारत में होंडा शाइन, बजाज पल्सर सीरीज और हीरो स्प्लेंडर को इसलिए भी पसंद किया जाता है क्योंकि ये काफी पुरानी बाइक्स हैं। इनके पार्ट्स आसानी से मिल जाते हैं। सर्विस के समय ग्राहकों को कोई दिक्कत नही होती। यानी आप बिना किसी दिक्कत के इन बाइक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस बाइक की Re-sale वैल्यू भी बहुत ज्यादा है। यही सोचकर ग्राहक इन बाइक्स को खरीदना पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें: CNG बाइक का कर रहे हैं इंतजार ? तो जान लें 3 बड़ी कामियां

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें