Hero Pleasure Plus Xtec Sports: देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपने Pleasure Plus Xtec स्कूटर का Sports वेरिएंट पेश किया है। इस नए वेरिएंट की एक्स-शो रूम कीमत 79,738 रुपये रखी है। प्लेजर स्कूटर के डिजाइन और इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन इसे एक नई थीम के साथ लाया गया है।
इस नए वेरिएंट में Sporty Striped थीम देखने को मिलेगी। कंपनी ने इसे खास गर्ल्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। हीरो प्लेजर ठीक-ठाक स्कूटर है लेकिन यह होंडा एक्टिवा को टक्कर नहीं दे पाता, वहीं इसका डिजाइन भी बहुत ज्यादा इम्प्रेस नहीं करता है।
फीचर्स
Hero Pleasure Plus Xtec Sports में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी, आप अपने स्मार्टफोन को इससे कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें अब प्रोजेक्टर LED हेडलैंप भी मिलेगा जोकि रात के समय बेहतर रोशिनी देने में मदद करता है। प्लेजर प्लस एक्सटेक स्पोर्ट्स वेरिएंट में नया डुअल-टोन एब्राक्स ऑरेंज ब्लू कलर थीम मिलता है।
इसमें ब्लू कलर का बेस है जबकि ऑरेंज कलर में कंट्रास्ट दिया गया है। इसके अलावा स्कूटर के फ्रंट फेंडर में उर और साइड बॉडी पैनल में भी ऑरेंज कलर का ट्रीटमेंट देखने को मिलता है। रिम पर भी आपको ऑरेंज कलर के स्टिकर देखने को मिलेगा।
इंजन और पावर
प्लेजर प्लस एक्सटेक स्पोर्ट्स वेरिएंट में 110cc का इंजन लगा है जो 8 bhp की पावर और 8.7Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन माइलेज और परफॉरमेंस के लिहाज से बेहतर माना जाता है। यह हर तरह के मौसम में बढ़िया परफॉर्म करता है।
इसकी सीट लंबी और सॉफ्ट है जिससे आपको बेहतर राइड मिलती है, साथ ही सीट के नीचे आपको अच्छा स्पेस मिल जाएगा। सीट बैकरेस्ट को भी बेहतर बनाया गया है, ताकि पीछे बैठने वाले को आराम मिले।
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
4 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
7 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines