हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Hero Photon: 45 किमी प्रतिघंटे की टॉप स्पीड, मात्र 2 घंटे में फुल चार्ज, होली पर घर ले आएं यह दमदार E Scooter

विज्ञापन
hero photon

Hero Photon: भारतीय बाजार में E Scooter की भरमार है। कई बार हम जानकारी के अभाव में ऐसे स्कूटर को खरीद लेते हैं जो चार्ज होने में अधिक समय लेता है। किसी स्कूटर में पीकअप कम होता है। आइए आपको ऐसे स्कूटर के बारे में बताते हैं जिसका इंजन पावरफुल है और परफॉर्मेंस दमदार। होली पर आपके बच्चों के लिए यह बेस्ट गिफ्ट भी हो सकता है।

Hero Photon सिंगल चार्ज में करीब 108 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देता है

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Hero Photon सिंगल चार्ज में करीब 108 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देता है। इसकी टॉप स्पीड 45 किमी. प्रति घंटा है। स्कूटर में फ्रंट व रियर दोनों में ही ड्रम ब्रेक्स आते हैं। इसका बैटरी पैक 72 V/20 Ah का है। जिसमें 1000-1400 W की मोटर लगी हुई है।

और पढ़िए – Yulu ने लॉन्च की दो जबरदस्त इलेक्ट्रिक बाइक, ऐप से कर सकेंगे लॉक और पार्क!

विज्ञापन

दो घंटे में फुल चार्ज

Hero Photon नॉर्मल चार्जर से 5 से 8 घंटे में फुल चार्ज होता है। इतना ही नहीं फास्ट चार्जर से यह मात्र 2 से 3 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। स्कूटर की शुरूआती कीमत 87 हजार रुपये एक्स शोरूम है। इसका वजन महज 87 किलो है। जिससे इसे बैलेंस करना आसान है। स्कूटर में डिजिटल डिस्प्ले, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, बड़ा बूट स्पेस और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी आदि आधुनिक फीचर्स हैं।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola