Hero MotoCorp Upcoming Bikes: इस साल अगर आप एक नई बाइक या स्कूटर ख़रीदने की सोच रहे हैं तो यह साल आपके लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है। कई कंपनियां नए-नए मॉडल लेकर आ रही हैं। देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प इस साल देश में बाइक और स्कूटर की नई रेंज लॉन्च करने जा रही है। नए मॉडल के जरिये कंपनी होंडा और TVS को कड़ी टक्कर देगी। हीरो की तरफ से जिन 4 टू-व्हीलर्स को पेश किया जाएगा, आइये जानते हैं इनके बारे में…
Hero Destini 125
ऑटो एक्सपो 2025 में हीरो डेस्टिनी 125 को अपडेट करके लॉन्च किया जाएगा। इस स्कूटर को पिछले साल पेश किया गया था। इस स्कूटर का डिजाइन सिंपल और प्रीमियम है। कंपनी ने इस स्कूटर में कई बड़े अपडेट किये थे। डेस्टिनी 125 का सीधा मुकाबला TVS जुपिटर 125, एक्टिवा 125 और सुजुकी एक्सेस 125 जैसे स्कूटरों से है। नये स्कूटर में डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें: 15000 से ज्यादा ग्राहकों की पहली पसंद बनी ये सबसे सस्ती SUV, कीमत 6.13 लाख से शुरू
Hero Xpulse 210
Hero Xpulse 210 का इंतजार भारत में काफी समय से किया जा रहा है। कंपनी इस बाइक को इसी साल लॉन्च करने जा रही है। इस बार इसमें कई बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। इस बाइक के पिछले वर्जन में कमजोर इंजन होने की वजह से इसे मार्केट में बहुत ज्यादा पसंद नहीं किया गया। लेकिन अब नए Hero Xpulse 210 में करिज्मा XMR वाला इंजन पेश दे सकती है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिल सकती है।सेफ्टी के लिए इस बाइक में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और ड्यूल डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलेगी।
Hero Xtreme 250R
हीरो एक्सट्रीम 250R को भारत में इसी महीने पेश किया जा सकता है। इस बाइक की कीमत 2 लाख रुपये के आस-पास रह सकती है। उम्मीद है बाइक का डिजाइन बेहद स्पोर्टी होने वाला है। सेफ्टी के लिए इस बाइक में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और ड्यूल डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलेगी। इस बाइक के जरिये कंपनी यूथ को टारगेट करेगी। इस बाइक में कई अच्छे फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं….
Heor Karzima XMR 250
इसी साल हीरो मोटोकॉर्प अपनी सबसे पॉपुलर बाइक करिज्मा XMR 250 को नए अवतार में लेकर आ रही है। माना जा रहा है कि कंपनी इस बाइक को इस साल पेश कर सकती है। इंजन की बात करें तो बाइक में 250cc लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलेगा जो 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा।सेफ्टी के लिए इस बाइक में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और ड्यूल डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें: Maruti Alto इस देश में Scorpio से भी महंगी, पाकिस्तान में हैरान कर देगी कीमत
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
5 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
7 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
9 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines