Bikes discontinued in 2024: साल 2024 खत्म होने को है। लेकिन एक तरफ जहां टू-व्हीलर बाजार में एक से बढ़कर एक बाइक्स लॉन्च हुई तो वहीं कुछ बाइक्स ने इस साल को अलविदा कह डाला। हीरो मोटोकॉर्प से लेकर होंडा ने अपनी कुछ बाइक्स को हमेशा के लिए बंद कर दिया। इन बाइक्स को बंद करने के पीछे खराब बिक्री एक बड़ा कारण बताया जा रहा है। आइए जानते हैं 2024 में कौन-कौन सी बाइक्स बंद कर दी गई हैं।
हीरो पैशन एक्सटेक
हीरो मोटरकॉर्प ने अपनी एंट्री लेवल बाइक पैशन एक्सटेक को बंद कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक खराब बिक्री के चलते हीरो को इस बाइक को बाजार से हटाना पड़ा। इस बाइक में 113.2cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन था, जो 9bhp की पावर और 9.79Nm का टॉर्क जनरेट करता था। इसमें 10-लीटर फ्यूल टैंक दिया गया था। इस बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया था। बंद होने तक इस बाइक की कीमत 81,775 रुपये थी।
यह भी पढ़ें: 5.32 लाख में Maruti की ये 7 सीटर कार, 27km का माइलेज, 6 महीने में 68000 लोगों ने खरीदी
हीरो एक्सट्रीम 200S 4V
हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी एक्सट्रीम 200S 4V को भारत में बंद कर दिया। इस बाइक को खराब बिक्री के चलते बंद करना पड़ा। यह एक फुल फेयर्ड स्पोर्ट्सबाइक थी। इस बाइक में एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा था, जो 18.9bhp की पावर और 17.3Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस था। बंद होने तक इस बाइक की कीमत 1.43 लाख रुपये थी।
हीरो एक्सपल्स 200T
इस साल हीरो मोटो कॉर्प ने एक्सपल्स 200T को बंद कर दिया था। इस बाइक में 199.5cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-ऑयल-कूल्ड, 4-वाल्व इंजन दिया गया। यह 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ मिलकर 8,500rpm पर 18.9bhp की पावर और 6,500rpm पर 17.35Nm का टॉर्क पैदा करता है। खराब बिक्री के चलते इसे बंद करना पड़ा। बंद होने तक इस बाइक की कीमत 1.37 लाख रुपये थी।
होंडा X-ब्लेड
इस साल होंडा ने सितंबर में अपनी X-ब्लेड बाइक को भी बंद कर दिया था। इस बाइक को खराब बिक्री के चलते बंद करना पड़ा। इसे पहली बार 2018 में लॉन्च किया गया था। इस बाइक में 162cc सिंगल-सिलेंडर, PGM-Fi इंजन दिया गया था। यह एक पावरफुल बाइक रही है लेकिन ग्राहकों को यह पसंद नहीं आई। बंद होने तक बाइक की कीमत 92,902 रुपये थी।
यह भी पढ़ें: BMW से लेकर KTM ने इस साल लॉन्च की सबसे दमदार बाइक्स, देखिये पूरी लिस्ट
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
17 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
18 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
22 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
23 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines