Hero MotoCorp Raises ₹ 8.6 Crore For Its Centennial Auction: हीरो मोटोकॉर्प की बाइक्स का बाजार में जलवा है। कंपनी भी एंट्री लेवल से लेकर रेसर तक हर सेगमेंट में अपनी बाइक्स ऑफर करता है। हाल ही में कंपनी ने अपनी न्यू जनरेशन बाइक Hero Centennial बेचकर अपने नाम नया रिकॉर्ड किया है। दरअसल, कंपने ने इस मोटरसाइकिल की नीलामी से 8.6 करोड़ रुपये जुटाए, जिसे वह धार्मार्थ कार्यों के लिए इस्तेमाल करेगी।
Hero Karizma XMR पर है आधारित बाइक
बता दें Hero Centennial कंपनी की Hero Karizma XMR पर आधारित बाइक है और ये इसकी शुरुआती कीमत 2 लाख रुपये है। कंपनी ने आज एक बयान जारी कर कहा कि Hero Centennial की केवल 100 मोटरसाइकिलें बनाई गई हैं और हर मोटरसाइकिल में जुनून और इंजीनियरिंग की मिसाल देखने को मिलती है।
ये भी पढ़ें: दुनिया की सबसे तेज कार, चंद सेकंड में पकड़ती है 170kmph की स्पीड, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
एक बाइक की सबसे अधिक 20 लाख लगी बोली
कंपनी की तरफ से बताया गया कि हाल ही में Centennial की नीलामी रखी गई। नीलामी में हिस्सा लेने वाले डीलर्स, सप्लायर्स, बिजनेस पार्टनर्स और कंपनी के कर्मचारियों ने काफी उत्साह दिखाया। नीलामी का सबसे ऊंचा दाम 20.30 लाख रुपये था। कंपनी के अनुसार उसने कुल 75 मोटरसाइकिलों की नीलामी से करीब 8.58 करोड़ एकत्रित किए हैं, जो इन मोटरसाइकिलों की हाई डिमांड को दर्शाता है।
Hero Centennial में 210cc का हाई पावर इंजन
इस बारे में कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष पवन मुंजाल ने कहा कि द सेंटेनियल की बड़ी सफलता हमारे अध्यक्ष डॉ. बृजमोहन लाल मुंजाल की लोकप्रियता और मेल खाती है। उन्होंने कहा कि यह कृति उनके मूल्यों की पहचान है और उनके द्वारा छोड़ी गई महान विरासत के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। बता दें Hero Centennial में कंपनी 210cc का हाई पावर इंजन देती है। बाइक का कुल वजन 158kg का है, जिससे इसे सड़क पर कंट्रोल करना आसान है।
Hero Centennial का स्पेसिफिकेशन
Hero Centennial तेज स्पीड बाइक है, बाइक में राइडर की सेफ्टी के लिए आगे और पीछे दोनों टायरों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। बाइक में स्टाइलिश एग्जॉस्ट के साथ कम्फर्टेबल सीट डिजाइन दिया गया है। ये बाइक ब्लैक और रेड डुअल कलर में आती है। बाइक में अलॉय व्हील और आरामदायक सफर के लिए हैवी सस्पेंशन पावर दिए गए हैं। बाइक में सिंपल हैंडलबार आर एलईडी लाइट दी गई हैं।
ये भी पढ़ें: इंसान के यूरिन से चलता है ये ट्रैक्टर, अब पेट्रोल और डीजल की टेंशन हुई खत्म
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
2 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
2 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
3 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
3 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
4 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
4 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines