हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Hero Motocorp का नवरात्रि ऑफर, इन बाइक्स और स्कूटर को खरीदने पर होगी बड़ी बचत

Hero Motocorp Navratri Offer: फेस्टिव सीजन में अपने ग्राहकों के लिए हीरोमोटो कॉर्प ने खास नवरात्रि ऑफर पेश किया है, जिसके तहत बाइक और स्कूटर खरीदने पर बड़ी बचत होगी।

विज्ञापन

Hero Motocorp Festive offer: देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी Hero Motocorp ने फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए अपनी बाइक और स्कूटर पर ऑफर्स देने शुरू कर दिए हैं। कंपनी ने Navratri Pre Booking Offer शुरू कर दिया है। इस बार इस ऑफर के तहत कौन कौन सी बाइक और स्कूटर पर को खरीदने पर आपको फायदा होगा और कब तक इस ऑफर का लाभा उठाया जा सकता है? आइये जानते हैं इस रिपोर्ट में।

बाइक और स्कूटर पर नवरात्रि ऑफर

Hero Motocorp कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी की दो बाइक और एक स्‍कूटर को खरीदने पर इस नवरात्रि में अच्छी बचत का मौका मिल रहा है। हीरो Gift नाम के इस ऑफर में Hero Glamour, Hero Splendor Plus Xtec और Hero Xoomस्कूटर पर ऑफर दिए जा रहे हैं।

इन ऑफ़र्स की जानकारी आपको कंपनी के शोरूम और वेबसाइट पर आसानी से मिल जाएगी। इस नवरात्रि प्री बुकिंग ऑफर के तहत 1000 रुपये का एक्स्ट्रा कैश डिस्काउंट ग्राहकों को दिया जा रहा है। इसके साथ तीनों मॉडल में से किसी भी दो मॉडल को खरीदने पर बुकिंग केवल 1100 रुपये में की जा है।

विज्ञापन

इतनी है कीमत

अब इन बाइक्स और स्कूटर की कीमत की बात करने तो Hero Glamour की एक्स शोरूम कीमत 82598 रुपये से शुरू होती है, यह 125cc इंजन में आती है। इस बाइक के सीधा मुकाबला Honda Shine, TVS Raider और Bajaj Pulsar से है। इसके अलावा Hero Splendor Plus Xtec को की एक्स-शोरूम कीमत 79,911 रुपये है।

इस बाइक ने एडवांस फीचर्स दिए गये हैं। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की भी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा कंपनी के स्टाइलिश स्कूटर Xoom पर एक्स-शो रूम कीमत 71,484 रुपये से शुरू होती है। यह एक अच्छा स्कूटर जरूर है यकीन ग्राहकों को उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा पाया।

विज्ञापन

Hero Motocorp की Splendor Plus Xtec अपने 100cc बाइक सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकती है। यह बेहद ही सिंपल डिजाइन में होने के बाद भी अभी तक ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। इस बाइक में 100cc का इंजन दिया है जो काफी भरोसेमंद है। Hero Glamour की बात करें तो यह भी एक अच्छी बाइक है लेकिन 125cc सेगमेंट में आज तक टॉप पर नहीं जा सकी।

इसका एक बड़ा कारण इसके कमजोर इंजन का होना है। अब ये जरूरी नहीं कि कंपनी हर सेगमेंट में No.1 हो… वहीं Hero Xoom को 110cc सेगमेंट में लाया गया है लेकिन Honda Activa और TVS Jupiter के आगे उसकी एक चली। कंपनी हमेशा उन्हीं मॉडल्स पर ज्यादा ऑफर पेश करती है जिनकी बिक्री कमजोर होती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: UP के बाद अब इस राज्य में हाइब्रिड कारें होंगी टैक्स फ्री, कार खरीदना होगा सस्ता!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola