New Generation Splendor Plus: हीरो मोटोकॉर्प की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक Splendor Plus को 30 साल पूरे हो गये हैं। और इस मौके पर कंपनी ने इसका स्पेशल एडिशन (30th anniversary editon) लॉन्च किया है। नये मॉडल में नए ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया है। अब यह बाइक पहले से ज्यादा माइलेज भी ऑफर करती है। बाइक का रखरखाव भी अब सस्ता पड़ेगा। आइये जानते हैं क्या कुछ नया और खास आपको नई स्प्लेंडर प्लस में देखने को मिलेंगे।
Splendor+ XTEC 2.0: इंजन और पावर
नई जनरेशन Splendor Plus में 100cc का i3s इंजन लगा है जो 7.9 bhp की पावर और 8.05Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी का दावा है की यह इंजन बेहतर माइलेज ऑफर करेगा साथ ही 6000 किलोमीटर तक सर्विस करवाने की नहीं पड़ेगी जरूरत एक लीटर में यह 73 km की माइलेज देगी। इस बाइक पर 5 साल या 70,000 किलोमीटर की वारंटी मिलेगी।
Splendor+ XTEC 2.0: फीचर्स
इस बाइक में फुली डिजिटल स्पीडोमीटर मीटर दिया है। इसमें आपको रियल टाइम माइलेज की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ, कॉल्स, SMS और बैटरी अलर्ट की सुविधा मिलती है। इतना ही नहीं इसमें USB पोर्ट मिलेगा जिसमें आप अपना फ़ोन चार्ज कर सकते हैं।
सेफ्टी और स्टाइल
बाइक के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किये गये हैं। इस बाइक का सिंपल डिजाइन ही इसकी पहचान है। लेकिन इसमें नए ग्राफिक्स, रेड लाइन्स देखने को मिलेगी। इसके आगे और पिछले टायर में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलेगी इसके अलावा इसमें LED टेललाइट और हेडलाइट मिलती है।
यह भी पढ़ें: Royal Enfield भारत में 5 नई बाइक करेगी लॉन्च, स्टाइल के साथ इंजन में दिखेगा दम
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
5 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
6 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
8 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
10 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
12 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines