हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी 125cc सुपर स्प्लेंडर Xtec बाइक को अब अपडेट कर दिया है। इस बाइक के इंजन को OBD-2B उत्सर्जन मानकों के अनुरूप अपडेट किया गया है। जिसकी वजह से बाइक बेहतर माइलेज के अच्छी परफॉरमेंस और प्रदूषण को कम करने में मदद करेगी। कंपनी ने Super Splendor Xtec में नए ग्राफिक्स दिए गये हैं जो इसके फ्यूल टैंक और साइड पैनल पर देखने को मिलते हैं। इसके अलावा इस बाइक में कोई और बदलाव नहीं किये गये हैं। साइज़ में भी किसी भी तरह का बदलाव नही किया गया है।
इंजन और पावर
हीरो सुपर स्प्लेंडर XTEC में 125cc का एयर-कूल्ड, सिंगल सिलिंडर इंजन लगा है जो 10.7bhp और 10.6Nm का टॉर्च जनरेट करता है और इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। यह इंजन अपडेटेड OBD-2B उत्सर्जन और फ्यूल-इंजेक्शन तकनीक के साथ आता है। यह इंजन बेहतर प्रदर्शन करता है और प्रदूषण भी कम करता है हीरो का दावा है कि एक लीटर में यह बाइक 69km का माइलेज ऑफर करती है। दावा है कि 100 रुपये के पेट्रोल खर्च पर यह बाइक दिल्ली से मेरठ तक चली जाएगी। कीमत की बात करें तो सुपर स्प्लेंडर XTEC ki एक्स-शो रूम कीमत 88,128 रुपये से शुरू होती है।
Honda Shine 125 से असली मुकाबला
Super Splendor XTEC का असली मुकाबला Honda Shine 125 से होगा। शाइन देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। बाइक का इंजन और इसकी आरामदायक राइड ग्राहकों को काफी इसके प्लस पॉइंट हैं। इस बाइक में 124 cc का 4 स्ट्रोक, SI इंजन लगा है जोकि 7.9 kW की पावर और 11 Nm का टॉर्क देता है। इसके अलावा स्मूथ राइड के लिए इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा दी गई है।
एक लीटर पेट्रोल में यह बाइक 64 km (ARAI)की माइलेज निकाल सकती है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए इस बाइक के फ्रंट में 240mm Disc और रियर में 130 mm ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। बाइक में 18 इंच के Tubeless टायर्स लगे हैं। कीमत की बात करें तो इसके ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत 83251 रुपये है जबकि Disc मॉडल की कीमत 87251 रुपये है।
यह भी पढ़ें: अब फ्लिपकार्ट पर बुक कर सकेंगे इस कंपनी की बाइक और स्कूटर, घर बैठे होगा सारा काम
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
10 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
11 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
13 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
16 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
17 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines