Hero Mavrick 440 Xtreme 125R Launch in India: भारत की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने दो नई मोटरसाइकिल Hero Mavrick 440, Xtreme 125R भारत में लॉन्च कर दी हैं। ये दोनों ही बाइक्स अपने सेगमेंट में सबसे शानदार फीचर ऑफर कर रही हैं। मावरिक 440 की बात करें तो यह मोटरसाइकिल हार्ले-डेविडसन के साथ मिलकर तैयार की गई है और X440 रोडस्टर पर बेस्ड है। बता दें कि यह कंपनी द्वारा पेश की गई पहली प्रीमियम सेगमेंट 400cc+ बाइक है।
Hero Xtreme 125R
वहीं बात करें Xtreme 125R कि तो हीरो ने इसे 95,000-99,500 रुपये की कीमत पर पेश किया है। यह एक 125cc बाइक है जो एक प्रीमियम और स्पोर्टी लुक के साथ आती है जिसमें सिंगल-चैनल ABS और ऑल-एलईडी लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। Xtreme 125R को पावर देने के लिए एक नया एयर-कूल्ड, 125cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है जो 8,000rpm पर 11.5hp जनरेट करती है, जो बजाज पल्सर NS125 को छोड़कर, इस सेगमेंट में लगभग हर बाइक से एक कदम आगे है। हीरो का दावा है कि Xtreme 125R की माइलेज 66kpl है।
वीडियो से भी जानें Hero Xtreme 125R के बारे में
ये भी पढ़ें: Maruti की 9 Luxury Cars हुईं सस्ती! नहीं लगेगा कोई टैक्स
Hero Mavrick 440
जबकि दूसरी तरफ मावरिक 440 में एच-आकार की एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट मिलती है। इंजन के मामले में भी ये काफी पावरफुल है यह बाइक 440 सीसी सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन से लैस है जो 27 एचपी की मैक्सिमम पावर और 36 एनएम का पीक टॉर्क ऑफर करती है। इंजन की पावर को 6-स्पीड ट्रांसमिशन के जरिए से एफ्फिसेंटली मैनेज किया गया है।
तीन वेरिएंट में हुई लॉन्च
मावरिक 440 लाइनअप के तहत कंपनी ने तीन वेरिएंट पेश किए हैं जिसमें बेस वेरिएंट: इस वेरिएंट में स्पोक व्हील हैं और यह वाइट कलर में उपलब्ध है। मिड वेरिएंट: इसमें आपको कई कलर ऑप्शन मिल जाते हैं, जैसे मिड वेरिएंट नीले और लाल मेटल अलॉयज मिलते है। टॉप वेरिएंट: टॉप-टियर वेरिएंट में ब्लैक और मैट ब्लैक डायमंड-कट अलॉय व्हील मिलते हैं, जो स्टाइल और परफॉर्मेंस को बढ़ाते हैं। मावरिक 440 के लिए बुकिंग फरवरी 2024 में शुरू होगी और डिलीवरी अप्रैल में शुरू होने वाली है।
ये भी पढ़ें: Honda NX500 भारत में लॉन्च, दूसरी Bikes से कैसे अलग?
ये भी पढ़ें: एक दूसरे से कितनी अलग है महिंद्रा और टोयोटा की नई कार?
संबंधित खबरें
बाइक की चेन से क्यों आती है खटखट की आवाज? इसे ऐसे करें ठीक
16 hrs agoमहिंद्रा की पहली CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, जानें डिटेल्स
19 hrs agoकार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
20 hrs agoToyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
1 day agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
1 day agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
1 day agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
1 day agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
1 day agoबाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
2 days agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines