---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

50 kmpl की माइलेज, 5 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक, ये हैं Hero और  Suzuki के न्यू जनरेशन स्कूटर, जानें कीमत 

Hero Maestro Edge 125 में 90 km/h की टॉप स्पीड मिलती है। यह स्मार्ट स्कूटर 14 कलर ऑप्शन में मिलता है। हीरो अपने इस न्यू जनरेशन स्कूटर में 124.6 cc का इंजन ऑफर कर रहा है।

---विज्ञापन---

125cc Scooters: बाजार में किफायती कीमत पर हाई माइलेज देने वाले स्कूटर हमेशा से हाई डिमांड पर रहे हैं। एंट्री लेवल यह स्कूटर अलॉय व्हील और लॉन्ग रूट के लिए बड़े फ्यूल टैंक के साथ ऑफर किए जाते हैं। बाजार में ऐसे ही दो स्कूटर हैं Hero Maestro Edge 125 और Suzuki Burgman Street 125. यह हाई माइलेज स्कूटर हैं, जो एलईडी लाइट और आरामदायक सफर के लिए सिंगल पीस सीट में आते हैं। आइए आपको इन दोनों स्कूटरों की कीमत और माइलेज के बारे में बताते हैं।

Hero Maestro Edge 125 में 90 km/h की टॉप स्पीड

यह स्मार्ट स्कूटर 14 कलर ऑप्शन में मिलता है। हीरो अपने इस न्यू जनरेशन स्कूटर में 124.6 cc का इंजन ऑफर कर रहा है। हाई परफॉमेंस के लिए इसमें 9 bhp की पावर जनरेट होती है। स्कूटर का कुल वजन 111 kg है, जिससे इसे कंट्रोल करना आसान है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 51 kmpl की माइलेज देता है। इस स्कूटर के फ्रंट एप्रन पर सिग्नेचर एलईडी लैंप दिए गए हैं, जो इसके लुक्स को एन्हांस करते हैं। हीरो का यह स्कूटर 81,716 रुपये एक्स शोरूम में मिल रहा है।

---विज्ञापन---

 

Maestro Edge 125 Key
Highlights
Engine Capacity 124.6 cc
Mileage 45 kmpl
Kerb Weight 111 kg
Seat Height 793 mm
Fuel Tank Capacity 5 litres
Max Power 9 bhp

 

---विज्ञापन---

 

Hero Maestro Edge 125 के फीचर्स

  • लॉन्ग रूट पर आरामदायक राइड के लिए सिंगल पीस सीट दी गई है।
  • सिंपल हैंडलबार और बड़ी हेडलाइट।
  • ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।
  • रियर व्यू मिरर और डुअल टोन कलर ऑप्शन।
  • हाई माइलेज के लिए सिंगल सिलेंडर इंजन पावरट्रेन।
  • डिस्क ब्रेक और अलॉय व्हील दिए गए हैं।
  • टूटी सड़क पर झटकों से बचाने के लिए फ्रंट में टेलिस्कॉपिक फ्रॉक्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं।

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

Suzuki Burgman Street 125 में 58kmpl की माइलेज

स्कूटर में सामान रखने के लिए 21 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज मिलता है। इस स्कूटर में 124 cc का पावरफुल इंजन दिया गया है। इस स्कूटर में लॉन्ग रूट के लिए 5.5 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। स्कूटर की सीट हाइट 780 mm की है, जिससे इसे सड़क पर कंट्रोल करना आसान है। इसमें 13 कलर ऑप्शन और अलॉय व्हील मिलते हैं। स्कूटर में सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक और कंबांइड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। यह सिस्टम स्कूटर के दोनों टायरों पर एडिशन कंट्रोल देता है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर सड़क पर 58 kmpl की माइलेज देता है।

---विज्ञापन---

 

Suzuki Burgman Street 125

Suzuki Burgman Street 125

---विज्ञापन---

 

Suzuki Burgman Street 125 में 3 वेरिएंट ऑफर किए जा रहे हैं। इसमें डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है, जो इसके लुक्स को बढ़ाता है। इसमें हाई एंड एग्जॉस्ट और स्पीडोमीटर दिया गया है। इसमें सिंपल हैंडलबार और हाई स्पीड के लिए 8.5 bhp की पावर मिलती है। यह स्कूटर शुरुआती कीमत 1,12 लाख रुपये ऑन रोड पर मिल रहा है।

---विज्ञापन---

 

Suzuki Burgman Street 125

---विज्ञापन---

Suzuki Burgman Street 125 में ये भी…

  • स्कूटर का कुल वजन 110 kg का वजन है।
  • बड़ी हेडलाइट और आरामदायक सिंगल पीस सीट
  • स्टाइलिश एप्रन-माउंटेड हेडलाइट दी गई है, जो इसे लुक्स को एन्हांस करता है
  • स्कूटर की सीट हाइट 780 mm की है
  • आगे डिस्क ब्रेक और रियर टायर में ड्रम ब्रेक

 

---विज्ञापन---

 

ये भी पढ़ें: क्या Honda Activa 7G होगी Hybrid? एडिशन पावर से बचेगा पेट्रोल का खर्च

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Hero के इस स्कूटर में 45 Kmpl की माइलेज, 22 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज, जानें कीमत

ये भी पढ़ें: Royal Enfield को टक्कर देती है ये बाइक, 17 लीटर का फ्यूल टैंक और 348cc का धाकड़ इंजन, जानें कीमत

---विज्ञापन---
First published on: Jun 25, 2024 10:30 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola