हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

यह स्कूटर है सड़क का महाराजा, 51 kmpl की माइलेज, 4000 रुपये में ले जाएं घर, साथ में मिलते हैं धांसू फीचर्स

विज्ञापन

Scooters: हर किसी को हाई माइलेज टू व्हीलर चाहिए। इसी कड़ी में हीरो का एक धांसू स्कूटर है Hero Maestro Edge 125. इस जबरदस्त स्कूटर में 124.6 cc का धाकड़ इंजन मिलता है। इसका कुल वजन 111 kg है, जिससे इसे कोई भी आसानी से चला सकता है।

स्कूटर की सीट हाइट 793 mm

स्कूटर की सीट हाइट 793 mm है जिसे कम हाइट वालों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें पांच लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। यह स्कूटर 45 से 51 kmpl की माइलेज देता है। इसका दमदार इंजन 9 bhp की पावर देता है। लॉन्ग रूट पर यह आरामदायक राइड देता है।

4 हजार का डाउन पेमेंट 

Maestro Edge 125 शुरूआती कीमत 99,032 हजार एक्स शोरूम में बाजार में उपलब्ध है। वेबसाइट कार वाले के मुताबिक प्रतिमाह 3,358 हजार रुपये किस्त पर इस स्कूटर को खरीदा जा सकता है। इसके लिए ग्राहक को 4,952 रुपये की डाउन पेमेंट करनी होगी। इस लोन स्कीम में 36 महीने तक 9.5 फीसदी ब्याज दर पर किस्त का भुगतान होगा। बता दें डाउन पेमेंट में बदलाव कर प्रतिमाह किस्त में बदलाव किया जा सकता है।

और पढ़िए – SUV सेगमेंट का खेल बिगाड़ने 10 जुलाई को लॉन्च होगी यह कार, Venue से एक कदम पीछे तो Punch को देगी टक्कर, जानें डिटेल

डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

स्कूटर में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, टेक्सचर्ड सीट और फ्रंट एप्रन पर एक सिग्नेचर एलईडी लैंप, ब्लूटूथ जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फुल-एलईडी हेडलैंप, सिंगल सिलेंडर, आगे टेलिस्कॉपिक फ्रॉक्स, रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। यह स्कूटर 14 कलर ऑप्शन में मिलता है। बाजार में यह स्कूटर Suzuki Access 125 और Honda Activa 125 को टक्कर देता है।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें