---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Hero ने लॉन्च की अपनी फ्यूचरिस्टिक बाइक, महज 3000 में करें बुकिंग

Hero Karizma XMR: स्पोर्ट्स लुक बाइक युवाओं की पहली पसंद होती है। इसी सेगमेंट में टू व्हीलर निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी नई बाइक Karizma XMR को लॉन्च किया है। यह इस मॉडल का एक तरह से अपडेट वर्जन है। पहली बार Karizma को कंपनी ने साल 2003 में पेश किया था। जिसे बाद […]

---विज्ञापन---

Hero Karizma XMR: स्पोर्ट्स लुक बाइक युवाओं की पहली पसंद होती है। इसी सेगमेंट में टू व्हीलर निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी नई बाइक Karizma XMR को लॉन्च किया है। यह इस मॉडल का एक तरह से अपडेट वर्जन है। पहली बार Karizma को कंपनी ने साल 2003 में पेश किया था। जिसे बाद में डिस्कंटीन्यू कर  दिया गया था।

210 cc का इंजन दिया गया है

लंबे समय से बाइक लवर्न इस बाइक का इंतजार कर रहे थे। नई Hero Karizma XMR कंपनी की फ्यूचरिस्टिक बाइक है। इस दमदार बाइक में 210 cc का इंजन दिया गया है। यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ मिलेगा। इसका कुल वजन 163.5 kg है। जिससे इसे सड़क पर कंट्रोल करने में परेशानी नहीं होती है।

---विज्ञापन---

25.15 bhp की जानदार पावर

यह लॉन्ग रूट बाइक है, इसमें 11 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। बाइक की सीट हाइट 810 mm की मिलती है। यह न्यू जेनरेशन बाइक हैं, जिसमें 25.15 bhp की जानदार पावर मिलती है। Hero Karizma XMR फिलहाल एक वेरिएंट और तीन कलर ऑप्शन में पेश की गई है।

---विज्ञापन---

Hero Karizma XMR में कंपनी पहली लिक्विड-कूल्ड इंजन

Hero Karizma XMR में कंपनी पहली लिक्विड-कूल्ड इंजन दे रही है। यह बाइक शुरुआती कीमत 1.72 लाख रुपये एक्स-शोरूम में मिलेगी। कंपनी महज 3000 रुपये में इसकी बुकिंग ले रही है। बुक करने के लिए आपको कंपनी के डीलरशिप या फिर वेबसाइट पर जाना होगा।

---विज्ञापन---

Hero Karizma XMR में एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम

इस पावरफुल बाइक में 20.4 Nm का टॉर्क मिलता है। इसमें आगे और पीछे दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक की सुरक्षा मिलती है। Hero Karizma XMR में एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।

---विज्ञापन---

बाइक में क्लिप-ऑन हैंडल 

Hero Karizma XMR में हर तरफ न्यू कट और स्टाइलिंग कट्स दिए गए हैं। यह स्पोर्टी लुक बाइक है जिसमें LED हेडलाइट मिलती है। इसमें एडजस्टेबल विंडस्क्रीन और लाइटवेट क्लिप-ऑन हैंडलबार जैसे फीचर्स मिलते हैं। बाइक में क्लिप-ऑन हैंडल और स्प्लिट-सीट सेटअप इसे बेहद अट्रैक्टिव बनाता है।

Hero Karizma XMR में 7250 rpm 

बाइक में स्टील फ्रेम के साथ फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में प्रीलोड एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन मिलते हैं। यह सस्पेंशन खराब रास्तों पर झटके नहीं लगने देता। Hero Karizma XMR में 7250 rpm की पावर मिलती है। इसमें एयरो-लेयर्ड डिजाइन है।

---विज्ञापन---

Yamaha R15 V4, और Bajaj Pulsar RS 200 से मुकाबला

Hero Karizma XMR में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और एसएमएस और कॉल नोटिफिकेशन का फीचर मिलता है। यह बाइक Suzuki Gixxer SF 250, Yamaha R15 V4, और Bajaj Pulsar RS 200 से मुकाबला करेगी।

First published on: Aug 31, 2023 04:53 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola