रिलॉन्च होगी Hero Karizma, कभी हर कॉलेज जाने वाले की शान थी यह बाइक, जानें नई बाइक के फीचर्स

Hero Karizma, 200 cc bike, petrol bikes, hero bikes, auto nes

Hero Karizma

Hero Karizma: हीरो मोटोकॉर्प अपनी पुरानी शानदार बाइक Karizma को रिलॉन्च करेगी। हाल ही में कंपनी ने डीलरशिप बैठक में इसे शोकेस किया है। इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। साल 2003 में कंपनी ने इसे पहली बार लॉन्च किया था।

विज्ञापन

मिलेगा स्पोर्टी लुक और धाकड़ फीचर्स

हीरो बिलकुल नए अंदाज में अपनी धाकड़ बाइक Karizma को वापस लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Karizma को 200cc इंजन के साथ पेश किया जा सकता है। इसे स्पोर्टी लुक दिया गया है।

विज्ञापन

दमदार इंजन धांसू स्पीड 

फिलहाल कंपनी ने इसके पावरट्रेन, लांन्च डेट और कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। जानकारी के मुताबिक इसमें एयर-कूल्ड इंजन मिलेगा, जो लंबी दूरी के सफर में हाई परफॉमेंस देता है। इसका दमदार इंजन 20PS की पावर और 19Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा।

विज्ञापन

बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन

बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन दिया जा सकता है। स्पोर्टी लुक्स के साथ इसमें सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक मिलेंगे। बाइक में अलॉय व्हील्स, फ्रंट में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलने का अनुमान है। इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी आदि एडवांस फीचर्स मिलेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ