हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी लोकप्रिय एंट्री लेवल बाइक HF100 को अब OBD-2B नॉर्म्स के अनुसार अपडेट कर दिया है। सिर्फ हीरो ही नहीं अन्य कंपनियों ने भी धीरे-धीरे अपनी बाइक्स को OBD-2B नॉर्म्स के अनुसार अपडेट करना शुरू कर दिया है। हीरो की इस बाइक को अपडेट करके इसकी कीमत में भी इजाफा किया गया है। बाइक की कीमत में 1,100 की बढ़ोतरी कर दी गई है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 60,118 रुपये हो गई है। डेली यूज़ के लिए यह एक अच्छी बाइक है। आइये जानते हैं क्या कुछ खास इसमें देखने को मिलेगा।
OBD-2B अपडेट क्यों है जरूरी
OBD-2B (On-Board Diagnostics 2B) एक नया सरकारी नियम है, जिसमें बाइकों को ज्यादा कड़े एमिशन नॉर्म्स का पालन करना पड़ता है। OBD-2B उत्सर्जन मानकों के अनुरूप इंजन से बेहतर माइलेज के अच्छी परफॉरमेंस और प्रदूषण को कम करने में मदद करेगी।
इंजन और पावर
इंजन की बात करें तो HF100 में 97.2cc का एयर-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर वाला भरोसेमंद इंजन दिया गया है जो 8.02hp की पावर और 8.05Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसे 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यह इंजन छोटा जरूर है पर इसकी परफॉरमेंस भी बेहतर है। डेली यूज़ के लिए यह एक परफेक्ट है बाइक साबित हो सकती है। आपको बता दें कि यह वही इंजन है, जो Passion Plus और Splendor Plus को पावर देता है। इन दोनों बाइक्स को भी अपडेट किया गया था और कीमत में 1,750 रुपये का इजाफा हुआ था।
इंजन अपडेट के अलावा हीरो HF100 में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस बाइक को ब्लैक विद ब्लू ग्राफिक्स और ब्लैक विद रेड कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। यह एक सिंपल डिजाइन वाली बाइक है। इस बाइक के जरिये कंपनी छोटे शहरों को टारगेट करती है।
यह भी पढ़ें: 69.50 लाख की नई Range Rover Evoque Autobiography में क्या है खास? हाइब्रिड तकनीक से लुभाने की तैयारी
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
12 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
16 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
17 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines