Hero HF Deluxe: भारत में एंट्री लेवल बाइक्स की बिक्री हर महीने जमकर होती है। कुछ मॉडल ऐसे होते हैं जिनकी बिक्री लगातार बेहतर रहती है। लेकिन कुछ बाइक्स की बिक्री कभी बहुत बेहतर तो कभी एक दम से डाउन चली जाती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुई हीरो मोटोकॉर्प की Hero HF Deluxe के साथ हुआ। पिछले महीने इस बाइक की बिक्री में एक दम 50% की गिरावट देखने को मिली जोकि बेहद निराश करता है। इसका मतलब ये हुआ कि ग्राहक अब इस बाइक से बोर हो गये हैं या फिर ये बाइक अब पुरानी हो चली है। आइये जानते हैं हीरो की इस बाइक की खराब बिक्री के पीछे क्या कारण हो सकता है।
Hero HF Deluxe की बिक्री औंधे मुंह गिरी
Hero HF Deluxe की सेल्स रिपोर्ट पर नजर डालें तो पिछले महीने कंपनी ने इसकी 61,245 यूनिट्स की बिक्री जबकि इसी साल अक्टूबर में इस बाइक की 1,24,343 यूनिट्स की बिक्री हुई। ऐसे में कंपनी ने इस बार बाइक की 63,098 यूनिट्स कम बेची, और बिक्री में 50.97% की गिरावट देखने को मिली है। इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 59,998 रुपये से शुरू होती है।
इंजन और फीचर्स
इंजन की बात करें तो हीरो मोटोकॉर्प में फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी वाला HF Deluxe में 97.2cc का इंजन दिया है। यह इंजन 8.36 PS की पावर और 8.05Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। सिटी और हाईवे पर यह बाइक काफी अच्छा चलती है । लेकिन छोटा इंजन होने के कारण इंजन गर्म हो जाता है । इसलिए लम्बी पर जाते समय बीच-बीच में ब्रेक लेना भी जरूरी है। इस बाइक में मेटल ग्रैब रेल, ब्लैक थीम पर बेस्ड एग्जॉस्ट, क्रैश गार्ड, एलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इस बाइक के लुक्स बेहतर बनाने के लिए इसमें नए ग्राफिक्स दिए गये हैं। इस बाइक में 9.1 लीटर की क्षमता का फ्यूल टैंक दिया है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 165mm है। बाइक के फ्रंट और रियर व्हील्स में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। Hero HF Deluxe की कीमत 59,998 रुपये (एक्स-शो रूम कीमत) से शुरू होती है।
Honda Shine से होगा सीधा मुकाबला
होंडा शाइन में 98.98 cc का 4 स्ट्रोक, SI इंजन लगा है जो 7.28 bhpकी पावर और 8.05 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इंजन स्मूथ है और अच्छी माइलेज ऑफर करता है। पावर और परफॉरमेंस के मामले में यह इंजन अच्छा है। इस बाइक की कीमत 65 हजार रुपये से शुरू होती है। Hero HF Deluxe की तुलना में यह एक बढ़िया बाइक है, जबकि Hero HF Deluxe अब पुरानी हो चली है और इसकी राइड क्वालिटी और हैंडलिंग में भी दम नहीं है।
यह भी पढ़ें: 34km का माइलेज, 6 एयरबैग्स, इस साल लॉन्च हुई सबसे ज्यादा पैसे बचाने वाली कारें
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
4 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
7 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
11 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines