हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

65 kmpl की माइलेज, महज 61633 हजार में घर ले जाएं Hero की बाइक 

Hero HF Deluxe में कंबांइड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें 4 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें BS6 इंजन मिलता है।

विज्ञापन
Hero HF Deluxe

Hero HF Deluxe: एंट्री लेवल बाइक में 100 सीसी की पेट्रोल बाइक हमेशा डिमांड में रहती है। इसी सेगमेंट की एक धांसू बाइक है हीरो की HF Deluxe. दीपावली पर कंपनी अपनी इस बाइक पर 5500 रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है। यह बाइक 61633 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिल रही है। बाइक को EMI पर लेने का ऑप्शन भी है। डाउन पेमेंट और ईएमआई की अधिक जानकारी के लिए आपको नजदीकी डीलरशिप पर जाना होगा।

अट्रैक्टिव 11 कलर ऑप्शन

बाइक की सीट हाइट 805 mm की है। यह अट्रैक्टिव बाइक छह वेरिएंट और 11 कलर ऑप्शन में ऑफर की जाती है। बाइक का वजन 112 kg है। Hero HF Deluxe में 97.2cc का जानदार इंजन मिलता है, यह धाकड़ इंजन लॉन्ग रूट के लिए बनाया गया है। इस बाइक में 100 किलो से अधिक हैवी लोड क्षमता है। बाइक में आरामदायक हैवी सस्पेंशन दिए गए हैं।

Hero HF Deluxe

विज्ञापन

सड़क पर 7.91 bhp की पावर

बाजार में Bajaj CT100, TVS Sport और Honda CD 110 Dream इसके टक्कर की बाइक है। HF Deluxe का पावरफुल इंजन सड़क पर 7.91 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क देता है। इस स्टाइलिश बाइक में 9.6 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है। यह हाई एंड बाइक है, जिसमें आरामदायक सिंगल सीट दी गई है। इस बाइक में अलॉय व्हील आते हैं, जिसमें ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं।

फ्रंट और रियर दोनों टायरों में ड्रम ब्रेक

हीरो की इस बाइक के फ्रंट और रियर दोनों टायरों में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। यह ब्रेक इसे हाई स्पीड में कंट्रोल करने में मदद करती है। बाइक में राइडर की अतिरिक्त सुरक्षा के लिए कंबांइड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। सेंसर से चलने वाला यह सिस्टम हादसे के समय बाइक को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। HF Deluxe में 65 kmpl की माइलेज मिलती है। इसमें 4 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें BS6 इंजन मिलता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola