Hero HF Deluxe: टू व्हीलर सेगमेंट में हाई माइलेज बाइक सालों से लोगों की पहली पसंद बनी हुई हैं। इसी सेगमेंट में हीरो मोटोकॉर्प की धाकड़ बाइक है HF Deluxe. इस बाइक में 70 kmpl की माइलेज मिलती है। बाजार में यह बाइक शुरुआती कीमत 61,620 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलती है।

विज्ञापन

पावरफुल इंजन में 8 PS की पावर

बाइक के दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। Hero HF Deluxe का टॉप वेरिएंट 68,068 एक्स शोरूम कीमत पर मिलता है। इसमें 4 वेरिएंट और 9 कलर ऑप्शन मिलते हैं। इस जानदार बाइक में 97.2 cc का इंजन मिलता है। यह पावरफुल इंजन 8 PS की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क देता है।

विज्ञापन
Hero HF Deluxe know price mileage full details

Hero HF Deluxe know price mileage full details

Hero HF Deluxe में 9.6 लीटर का फ्यूल टैंक

Hero HF Deluxe में 9.6 लीटर का फ्यूल टैंक है, यह लॉन्ग रूट राइड बाइक है। इसमें किक स्टार्ट और सेल्फ स्टार्ट दोनों ऑप्शन मिलते हैं। बाइक का कुल वजन 110 kg है। इसमें बेहद स्टाइलिश अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसमें शानदार कलर ऑप्शन मिलते हैं।

विज्ञापन

सिंगल सीट और एडवांस फीचर्स

इस बाइक में आरामदायक सफर के लिए सिंगल सीट दी गई है। इसमें सभी LED लाइटिंग है। Hero HF Deluxe 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, जो इसे हाई परफॉमेंस बाइक बनाता है। इसमें डिजिटल उपकरण  एनालॉग कंसोल में स्पीडोमीटर और ईंधन गेज जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।

डबल-क्रैडल फ्रेम टेलीस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन 

Hero HF Deluxe में अगले टायर पर डबल-क्रैडल फ्रेम टेलीस्कोपिक फोर्क हैं और रियर में दो-स्टेप प्रीलोड-एडजस्टेबल ट्विन शॉकर दिए गए हैं। बाजार में यह मोटरसाइकिल Bajaj CT 100, TVS XL100, TVS Scooty Pep Plus और Bajaj Platina 110 H-Gear को चुनौती देती है।

विज्ञापन

7000 हजार रुपये डाउन पेमेंट

इस जानदार बाइक को 7000 हजार रुपये डाउन पेमेंट देकर खरीद सकते हैं। इस लोक स्कीम में तीन साल के लिए 9.7 फीसदी ब्याजदर पर प्रतिमाह 2164 हजार रुपये देने होंगे। डाउन पेमेंट में बदलाव कर किस्त की राशि बदल सकते हैं। लोग के बारे में अधिक जानकारी के लिए नजदीकी डीलरशिप पर जाना होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ