Hero Glamour X 125: हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी नई बाइक Glamour X 125 लॉन्च कर दी है। इस बाइक की शोरूम कीमत 89,999 (ड्रम वेरिएंट) और 99,999 (डिस्क वेरिएंट) रखी गई है। कंपनी ने बताया है कि बुकिंग ऑनलाइन और डीलरशिप दोनों जगह शुरू हो चुकी है और डिलीवरी भी जल्द शुरू हो जाएगी।
स्टाइलिश डिजाइन
ग्लैमर X 125 अब सिर्फ एक साधारण कम्यूटर बाइक नहीं रही। इसे पहले से ज्यादा स्पोर्टी और शार्प लुक के साथ पेश किया गया है। इसमें आक्रामक डिजाइन वाला फ्रंट, स्लीक LED हेडलैम्प, मस्कुलर फ्यूल टैंक और डुअल-टोन कलर स्कीम दी गई है।ये कस्टमर्स के लिए 5 कलर्स में उपलब्ध है।
- मैट मैग्नेटिक सिल्वर
- कैंडी ब्लेजिंग रेड
- मेटालिक नेक्सस ब्लू
- ब्लैक टील ब्लू
- ब्लैक पर्ल रेड
इंजन और परफॉर्मेंस
इस बाइक में वही 124.7cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन लगाया गया है, जो Xtreme 125R में मिलता है। यह इंजन 11.4 bhp पावर 8,250 rpm पर और 10.5 Nm टॉर्क 6,500 rpm पर देता है। इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। यह सेटअप बाइक को अच्छा माइलेज और मज़ेदार राइडिंग परफॉर्मेंस दोनों देने में सक्षम बनाता है।
ये भी पढ़ें-सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली टॉप कारें, कीमत और फीचर्स के साथ पूरी लिस्ट
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
हीरो ने ग्लैमर X 125 में कई नए और एडवांस फीचर्स दिए हैं। इसमें पूरी तरह डिजिटल कलर LCD डिस्प्ले है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, गियर पोजिशन इंडिकेटर और डिस्टेंस-टू-एम्प्टी जैसी जानकारी दिखाता है। इस बाइक की सबसे खास बात है क्रूज कंट्रोल, जो इस सेगमेंट में शायद ही किसी बाइक में मिलता है।
इसके अलावा इसमें ये फीचर्स भी मिलते हैं जैसे,
- राइड-बाय-वायर थ्रॉटल सिस्टम
- तीन राइड मोड- इको, रोड और पावर
- पैनिक ब्रेक अलर्ट (हार्ड ब्रेक लगाने पर टेल लाइट फ्लैश होती है)
- लो-बैटरी किक-स्टार्ट फीचर
इन सारे अपडेट्स के साथ, Glamour X 125 अब भारत की सबसे फीचर-लोडेड कम्यूटर बाइक में से एक बन गई है।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines