---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

छुपा रुस्तम है Hero की यह बाइक, 55 kmpl की माइलेज और 10 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक

Hero Glamour में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है, यह बाइक 15 सेकंड में रफ्तार पकड़ लेती है। बाइक में 10.6 Nm का पीक टॉर्क जनरेट होता है, जो इसे लॉन्ग रूट पर हाई परफॉमेंस बाइक बनाता है।

---विज्ञापन---

Hero bikes under 90000: हीरो की बाइक्स में स्टाइलिश फ्यूल टैंक मिलता है, कंपनी अपनी मोटरसाइकिलों में हाई माइलेज देती है। कंपनी की मिड सेगमेंट में एक बाइक है Hero Glamour. कंपनी का दावा है कि इस बाइक में 55 kmpl की माइलेज आसानी से निकल जाती है। आरामदायक सफर के लिए इसमें हैवी सस्पेंशन पावर मिलते हैं।

---विज्ञापन---

10.72 bhp की अधिकतम पावर पर 6000 rpm

Hero Glamour में 125cc का जबरदस्त इंजन मिलता है, यह बाइक 10.72 bhp की अधिकतम पावर पर 6000 rpm जनरेट करती है, जिससे इसे हाई स्पीड मिलती है। बाइक का बेस मॉडल 82598 रुपये में ऑफर किया जा रहा है। इसमें अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर मिलते हैं, जो इसे धाकड़ लुक्स देते हैं।

---विज्ञापन---

10 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक

Hero Glamour में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। यह बाइक 15 सेकंड में रफ्तार पकड़ लेती है। बाइक में 10.6Nm का पीक टॉर्क जनरेट होता है, जो इसे लॉन्ग रूट पर हाई परफॉमेंस बाइक बनाता है। Hero की इस बाइक में 121.3 kg का वजन है, यह 10 लीटर के बड़े फ्यूल टैंक के साथ ऑफर की जा रही है। बाइक के फ्यूल टैंक पर ट्रेंडी ग्राफिक्स दिए गए हैं।

---विज्ञापन---

 

डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और तीन कलर ऑप्शन

Glamour की सीट हाइट 790 mm की है, यह बाइक 18 इंच के अलॉय व्हील के साथ आती है। बाइक में सेफ्टी के लिए फ्रंट टायर पर डिस्क ब्रेक और रियर टायर पर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसमें तीन कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं, यह बाइक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आती है।

---विज्ञापन---

बाइक में रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर

हीरो की इस बाइक में रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर और बड़ी हेडलाइट दी गई है। बाइक में अट्रैक्टिव टेललाइट के साथ आरामदायक सिंगल पीस सीट मिलती है। यह बाइक यूएसबी चार्जर और स्टार्ट/स्टॉप बटन के साथ आती है। बाइक में एलईडी हेडलाइट और ड्रम ब्रेक का भी ऑप्शन है।

First published on: May 20, 2024 06:06 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola